Jhansi News : अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, बेटी ने बुला दी पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ?

Jhansi News : एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी बेटी ने पुलिस को बुला लिया।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-29 16:08 GMT

Jhansi News : एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी बेटी ने पुलिस को बुला लिया। बेटी ने कहा कि पिटाई कर मां का कत्ल किया है। आरोप है कि बहुओं ने दो मकान भी हड़प कर लिए हैं। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़ियागांव में बती देवी परिवार समेत रहती थी। बीती रात बती देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने बती देवी की बेटी जानकी देवी को फोन पर जानकारी दे दी। जानकारी मिलते ही बेटी अपने मायके पहुंच गई। इस पर बेटी ने हंगामा शुरु कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में मृतका की बेटी जानकी देवी ने बताया कि उसके पिता रेलवे में कर्मचारी थे। 12 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। तब से मां बतीदेवी की देखभाल में कर रही थी। लगभग आठ माह पहले मां को लकवा मार गया था। मां का इलाज ग्वालियर में चल रहा था। अब कुछ ठीक चल रहा था।

मकान हड़पने का आरोप

जानकी ने बताया कि 15 अगस्त को बड़ी भाभी घर आई और झगड़ा करके मां को अपने साथ ले गई। 17 अगस्त को उन्होंने 1250 स्क्वायर फीट में बना एक मंजिला मकान अपने नाम कर दिया, फिर फोन कर छोटी भाभी को बुला लिया। 27 अगस्त को छोटी भाभी ने 1500 स्क्वायर फीट का मकान अपने बेटे के नाम करा दिया। रजिस्ट्री के बाद वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौत पर कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


बीच चौराहे पर दबंग महिलाओं ने युवक को चप्पलों से पीटा

नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा पर दबंग महिलाओं ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। तभी किसी ने पिटाई करने का वीडियो वायरल कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।बता दें कि नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा के पास से एक युवक खड़ा था, तभी सड़क पर फुटपाथी महिलाओं ने पकड़ लिया और लाठियों व चप्पलों से पिटाई कर दी। दबंग महिलाओं का यह कारनामा किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को नवाबाद पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच शुरु कर दी है।

Tags:    

Similar News