Jhansi News: काला दिन साबित हुआ शुक्रवार, अलग-अलग मामलों में चार की मौत

Jhansi News: महोबा के थाना पनवाड़ी के ग्राम बेंदा जगपुरा में हरिदास प्रजापति पुत्र बिरजू परिवार समेत रहता था। उसका एक बेटा है। वह बाहर मजदूरी करता है। विगत दिवस ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरकर वह खेत से घर आ रहा था।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2024-04-19 17:20 GMT

Jhansi News (Pic:Social Media)

Jhansi News: खेत से घर आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे उसके नीचे दबकर मजदूर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। महोबा के थाना पनवाड़ी के ग्राम बेंदा जगपुरा में हरिदास प्रजापति पुत्र बिरजू परिवार समेत रहता था। उसका एक बेटा है। वह बाहर मजदूरी करता है। विगत दिवस ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरकर वह खेत से घर आ रहा था। तभी चालक ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा। चालक इससे पहले संतुलन पाता ट्रॉली पलट गई। जिससे उसकी नीचे दबकर हरिदास घायल हो गया। घायलावस्था में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूर्व पार्षद पति की सड़क हादसे में हुई मौत

घर लौट रहे एक्टिवा सवार पूर्व पार्षद पति सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर सैंयर गेट मोहल्ले में राजकपूर परिवार समेत रहता था। परिजनों के मुताबिक वह पूर्व पार्षद पति थे। विगत दिवस वह एक्टिवा लेकर किसी काम से अशोक बैली की ओर से गए थे। जहां से वापस वह अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान अशोक बैली के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। इसी दौरान उनकी पत्नी का फोन उनके पास आ गया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने फोन पर इस सड़क हादसे की जानकारी दी। इसके बाद घायलावस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

होमगार्ड की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मोंठ थाना क्षेत्र में रहने वाले होमगार्ड की बेटी ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या कारण शादी न होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा में राजेश दुबे परिवार समेत रहता है। वह होमगार्ड के पद पर तैनात है। राजेश दुबे की एक पुत्री अंजली दुबे भी थी। परिजनों के अनुसार राजेश दुबे की पुत्री अंजली दुबे की शादी के लिए कई लड़के वाले देखने आए, लेकिन किसी न किसी कारण से उसकी शादी तय नहीं हो पा रही थी। इस कारण वह अपने पिता की परेशानी को लेकर काफी परेशान थी। उसJhansi News: काला दिन साबित हुआ शुक्रवार, अलग-अलग मामले में चार लोगों की मौत पिता ड्यूटी पर गए थे। मां भी घर पर नहीं थी। तभी उसने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होते ही आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैक्सी सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

शादी समारोह से वापस घर लौट रहा टैक्सी सवार युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।शिवपुरी के थाना दिनारा क्षेत्र में हेमंत केवट परिवार समेत रहता था। वह खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह एक शादी समारोह में शामिल होने टैक्सी से करैरा गया था। जहां से लौटकर वह वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह देख रहागीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस से की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News