Jhansi News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक को लगे छर्रे
Jhansi News: शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हा पक्ष से आए एक युवक को छर्रे लग गए। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।;
Jhansi News - Photo- Newstrack
Jhansi News: गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम बंका पहाड़ी में आयोजित शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हा पक्ष से आए एक युवक को छर्रे लग गए। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका चिकित्सक परीक्षण चल रहा है।
मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी प्रथ्वीपुर निवासी राहुल अहिरवार दो जुलाई को रिश्तेदार की बारात में झांसी के गुरसराय के ब्लॉक टहरौली के बंका पहाड़ी में आया था। राहुल का आरोप है कि शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान दो युवक शराब के नशे में धुत थे जो एक रायफल लाइसेंसी और एक अवैध पिस्टल लिए थे। दोनों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग से उसके दो छर्रे लग गए। एक छर्रा उसके गले तथा दूसरा उसके पेट में लगा जिससे वह घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। राहुल का आरोप है कि फायरिंग करने वाले मेडिकल कॉलेज आए और उसे व उसके परिवार को शिकायत करने पर देख लेने की धमकी देकर चले गए। राहुल ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय चौकी में की है।
पूर्ण प्रतिबंध के बाद हो रही है हर्ष फायरिंग पर
समारोह में हर्ष फायरिंग करने पर भी प्रशासन का पूर्ण प्रतिबन्ध है। इसके बाद भी लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। दरअसल, शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर अपना वर्चस्व दिखाना अब फैशन समझा जाने लगा है। अपनी हनक दिखाने के लिए लोग समारोह में गालियां चलाकर व्यवधान तो उत्पन्न करते ही हैं, समारोह में किसी के घायल होने से मातम का माहौल बन जाता है। अभी हाल ही में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
इस प्रकार है घटनाएं
16 मार्च 2023 की सीपरी बाजार के एक मैरिज गार्डन में बरात चढ़त के दौरान पीएसी जवान द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवती और दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पीएसी कर्मी ने दूल्हे के पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी।