Jhansi News: पति बना रहा तलाक का दबाव, पत्नी ने दूसरी महिला के साथ संबंध का लगाया आरोप

Jhansi News: लगभग एक वर्ष पहले उसकी शादी झांसी मेडिकल कालेज में कार्यरत एक डॉक्टर के साथ हुई थी। शादी से पहले वह कानपुर सीएमओ कार्यालय में कार्यरत था।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-11-09 12:34 GMT

Husband press for divorce wife accused him of having an affair with another woman

Jhansi News: जिसका हाथ पकड़कर जिंदगी भर साथ चलने का वादा किया था, आज वही उसका दुश्मन बना हुआ है। शादी के बाद अब उसे बीच मजधार में छोड़ दिया। यह पीड़ित महिला ने का कहना है। पति छोड़ना चाहता है, ऐसे में अब मैं कहां जाऊंगी। महिला पुलिस को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची।

महिला का कहना है कि उसका मायका फर्रुखाबाद में है। महिला का कहना है कि वह अपने भाईयों के साथ यहां आई है। लगभग एक वर्ष पहले उसकी शादी झांसी मेडिकल कालेज में कार्यरत एक डॉक्टर के साथ हुई थी। शादी से पहले वह कानपुर सीएमओ कार्यालय में कार्यरत था। शादी के समय हर लड़की की तरह उसे भी कई सपने देखे थे। लेकिन यह सपने कुछ समय बाद ही चकनाचूर हो गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से अवैध सम्बंध है। जिस कारण वह उसे अच्छे से नहीं रख रहा है। अक्सर उसके साथ मारपीट करता है, उसे घर से निकाल दिया है। पिछले महीने मेडिकल कालेज में उसने अपने पति को रंगेहाथ पकड लिया था। जिसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई। उसका पति अब छोड़ना चाहता है, वह जाये तो जाये कहां।

धान बेचने गए किसान की मौत, प्रेमिका पर आरोप

धान बेचने गए एक किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की मौत का जिम्मेदार उसकी प्रेमिका को ठहराया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाबल टाड़ा में रहने वाला चंदन सिंह कुशवाहा किसान था। भांजा दीपक का कहना है कि तीन वर्ष पहले चंदन की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। चंदन के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। उसके मामा अपनी मां और बच्चों के साथ रहते थे। वह झाड़-फूंक का काम भी करते थे। इसी बीच उसके मामा की एक महिला से दोस्ती हो गई थी। महिला का घर आना-जाना शुरु हो गया। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। दो दिन पहले वह धान की फसल बेचने के लिए चिरगांव मंडी गए थे। यहां से मामा उसी महिला के घर चले गए। विगत दिवस उन्हें बताया गया कि चंदन की हालत बिगड़ गई और वह चिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती है। इससे पहले वह अस्पताल पहुंचते उनकी मौत हो चुकी थी। मामा की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि वही है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News