Jhansi News: धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, लोगों ने ली प्रेरणा

Jhansi News: इस मौके पर लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा ली। उनके विचारों से देश और समाज का उत्थान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-09-25 14:49 IST

जयंती में उपस्थित लोग (Pic: Newstrack)

Jhansi News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, अर्थशास्त्री, समाज शास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय जनसंघ (वर्तमान भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष भी बने। ब्रिटिश शासन के दौरान भारत द्वारा पश्चिमी धर्मनिरपेक्षता और पश्चिमी लोकतंत्र का आंख बंद कर समर्थन करने का विरोध किया। यद्यपि उन्होंने लोकतंत्र की अवधारणा को भी सरलता से स्वीकार कर लिया लेकिन पश्चिमी कुलीन तंत्र शोषण और पूंजीवादी मानने से साफ इनकार कर दिया था।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रथम महासचिव नियुक्त किए गए थे

उन्होंने अपना जीवन लोकतंत्र को शक्तिशाली और जन उपयोगी बनाने में लगा दिया उक्त उदगार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में नगर पूछ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता अजय शुक्ल अज्जू ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भारतीय जन संघ की स्थापना डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में किया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने जीवन के प्रारंभिक बरसों से ही समाज सेवा के प्रति अत्यधिक समर्पित थे उनके अंदर पत्रकारिता तब प्रकट हुई जब उन्होंने लखनऊ से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका राष्ट्र धर्म में वर्ष 1940 के दशक में कार्य किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा स्थापित एकात्म मानवबाद की अवधारणा पर आधारित राजनीतिक दर्शन भारतीय जनसंघ (वर्तमान भारतीय जनता पार्टी) की देन है।

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा ली। उनके विचारों से देश और समाज का उत्थान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर, पवन परिहार ,गोविंद सिंह परिहार ,नरेंद्र सविता, अक्षय शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह सेंगर ,सुनील राजपूत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सिंह सेंगर ने की संचालन नरेंद्र सविता द्वारा किया गया।  

Tags:    

Similar News