Jhansi News: गढ़मऊ झील में नहाते समय किशोर डूबा, पांच घंटे के बाद मिला किशोर का शव

Jhansi News; झील में लगभग 20 से 25 फीट पानी था। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ने सातवीं बार डुबकी लगाई तो वह समर के शव को बाहर निकाल लाया।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-10-11 22:43 IST

गढ़मऊ झील में नहाते समय किशोर डूबा  (photo: social media )

Jhansi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के गढ़मऊ झील में नहाते समय एक किशोर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पांच घंटे बाद किशोर के शव को गोताखोर ने बरामद कर लिया। किशोर अपनी चचेरी बहन के साथ नवरात्र पर झील पर पूजा करने पहुंचा था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़मऊ में उपेंद्र पाल परिवार समेत रहता है। उपेंद्र पाल का बेटा समर पाल पारीछा के इंडियन पब्लिक स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था। गढ़मऊ में रहने वाले अविनाश भार्गव ने बताया कि गांव में लड़कियां नवरात्र पर सुआटा खेलते हैं। नवमी को अंतिम दिन झील पर पूजन होता है इसलिए 15 से 20 लड़कियां पूजन के लिए गावं के पास झील पर गई थी। समर भी अपनी चचेरे बहन राजा के साथ झील पर पहुंच गया। सुबह दस बजे वह कपड़े उतारकर झील में नहाने लगा। तभी पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके बाद डूब गया। बहन को जब समर नहीं आया तो वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग झील पर पहुंच गए औऱ समर की तलाश शुरु कर दी।

इसकी सूचना बड़ागांव पुलिस को दी गई। इसके बाद समर की शव की तलाश की मगर पता नहीं चला। बाद में चिरगांव से सरबजीत गोताखोर को बुलाया गया। झील में लगभग 20 से 25 फीट पानी था। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ने सातवीं बार डुबकी लगाई तो वह समर के शव को बाहर निकाल लाया। शव को देख परिजन रोने बिलखने लगे।

नहाते समय गहरे पानी में चला गया

सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि समर पाल अपनी बहन के साथ झील पर गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया।

Tags:    

Similar News