Jhansi News : किशोरी के साथ कार में नहीं हुआ दुष्कर्म, पीड़िता के बयानों में विरोधाभाष

Jhansi News : अपहृत किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के साथ कार में दुष्कर्म नहीं किया गया, बल्कि दूसरे स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस घटना को अंजाम देने में दो लोग ही शामिल थे।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-22 14:41 GMT

Jhansi News : अपहृत किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के साथ कार में दुष्कर्म नहीं किया गया, बल्कि दूसरे स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस घटना को अंजाम देने में दो लोग ही शामिल थे। इनमें से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयानों में लगातार विरोधाभाष आ रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

मालूम हो कि किशोरी के पिता एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि किशोरी किसी काम के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर पड़ोस में रहने वाले सोनू ने किशोरी को कार के अंदर घसीट लिया था। कार में चालक समेत सोनू का दोस्त मनीष भी था। पीड़िता के मुताबिक कार में तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान सोनू ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था। पांव में बिछिया पहना दी थी। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे घर से करीब 15 किलोमीटर दूर करौंदी माता मंदिर के पास पीड़िता को कार से नीचे धकेलकर आरोपी भाग निकले थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सोनू, मनीष समेत अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

पीड़िता के बयानों में विरोधाभाष

इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि पीड़िता के साथ कार में दुष्कर्म नहीं हुआ। साथ ही जांच पड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी सोनू औऱ मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ घटना स्थल और पीड़िता द्वारा बयानों में बताए गए स्थानों की सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर भी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयानों में लगातार विरोधभाष लग रहा है। प्रथम दृष्टया घटना में दो ही लोग शामिल होना प्रकाश में आए हैं, साथ ही पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नामजद दोनों आरोपियों की पीड़िता से पहले से जान पहचान है। दोनों की आपस में बातचीत फोन के माध्यम से होती थी। उन्होंने कहा कि अभी मामले में और सारे साक्ष्य जुटाने तथा साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है

दुर्भाग्यपूर्ण घटना, पीड़िता के साथ हो मानवीय व्यवहार

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि दुष्कर्म की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। थाना प्रभारी को पीड़ित के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद देश में ऐसी घटनाओं को रोकने और जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए जो फंड निर्मित हुआ उसका सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। बेटियो की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जाना चाहिए।

Tags:    

Similar News