UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार, बोले- भाजपा को हार का डर सता रहा
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार।;
कन्नौज में अखिलेश यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)
Kannauj Mein Akhilesh Yadav: कन्नौज में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार। प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में उन्होंने कहा कि कई दिनों से ये खबर आ रही थी कि समाजवादियों के यहां छापे पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग सौहार्द की सुगंध कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।
लखनऊ से लेकर दिल्ली वाले तक कन्नौज को बदनाम करने में लगे हैं। जिस जगह पहले छापा मारा इन्होंने उससे समाजवादी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उसका संबंध भाजपा के लोगों से है। इसलिए भाजपा बताए इतना कालाधन कहां से आया।
उन्होंने कहा कि ढूंढने गए थे पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain Raid) को ढूंढ निकाला अपने साथी पियूष जैन को। अब उन्होंने छापा डाला है पुष्पराज जैन के यहां। ये लोग नफरत फैलाने वाले लोग हैं।
अखिलेश ने कहा कि कन्नौज का इतिहास भाई चारे का है। इत्र कोई आज से नहीं बन रहा है। यहां के व्यापारी और किसान इससे जुड़े हैं। कन्नौज की पहचान इत्र की रही है। ये सुगंध की राजधानी है। फ्रेंच कैपिटल सुगंध के लिए जानी जाती है। हमने बजट भी दिया था। लेकिन कोई काम नहीं हुआ। इन्होंने मेडिकल कालेज का सत्यानाश कर दिया। जो सड़कें समाजवादी सरकार में बन रही थीं वह भी पूरी नहीं कर पाए।
अखिलेश ने कहा कि पीयूष जैन से सपा का कोई संबंध नहीं भाजपा बताए उसके लोगों का क्या संबंध है पीयूष जैन से। उन्होंने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। वह हार से डर रही है। इसलिए इस तरह की कार्रवाई कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है।
ये लोग प्रदेश को पीछे ढकेलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसियों ने गलती से भाजपा के आदमी के यहां छापे डाल कर पैसा बरामद कर लिया अब खीझ मिटाने के लिए पूरे प्रदेश में छापे डाले जा रहे हैं।