Lok Sabha 2024: कन्नौज से तेज प्रताप यादव लड़ेंगे चुनाव, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जिताने की अपील

Lok Sabha 2024: कन्नौज लोकसभा सीट से लालू प्रसाद के दामाद तेज प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में घोषणा कर दी। तेज प्रताप का नाम फाइनल हो जाने से कार्यकर्ताओं में वह जोश तो नहीं दिख रहा है।

Update: 2024-04-22 09:57 GMT

कन्नौज से तेज प्रताप यादव लड़ेंगे चुनाव (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha 2024: कन्नौज लोकसभा सीट से तेज प्रताप यादव का सपा प्रत्याशी के रूप में नाम फाइनल होते ही सपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। सपा जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में आकस्मिक बैठक कर लोकसभा चुनाव में किस तरह से संगठन को मजबूत कर सीट निकाली जाये। इस पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को हर हाल में कन्नौज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को जिताने की अपील की। वहीं प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद उत्साहित कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा के पक्ष में वोट मांगने की बात कह रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्याशी कोई भी हो। हमारे मुखिया अखिलेश यादव हैं। जिसको चाहे वह चुनाव लड़ायें। तेज प्रताप यादव को कन्नौज का प्रत्याशी बनाया गया है तो वह भी हमारे मुखिया अखिलेश यादव की तरह ही कन्नौज को समझेंगे और हम उनके मार्गदर्शन में चलेंगे।

बताते चलें कि कई अटकलों और बार-बार कन्नौज पहुंचने पर भी सपा सुप्रीमो मीडिया के सामने सपा प्रत्याशी की साफतौर पर घोषणा नही कर रहे थे। उसका मुख्य कारण आज उस समय स्पष्ट हुआ। जब कन्नौज लोकसभा सीट से लालू प्रसाद के दामाद तेज प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में घोषणा कर दी। हालांकि कार्यकर्ताओं में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से चुनाव लड़े जाने की चर्चाएं थी। लेकिन आखिर में तेज प्रताप सिंह का नाम फाइनल हो जाने से कार्यकर्ताओं में वह जोश तो नहीं दिख रहा है। लेकिन जब बात सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की साख की है तो कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ तेज प्रताप सिंह का कन्नौज संसदीय सीट पर स्वागत किया है।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूरे जोश के साथ कार्यकर्ता एकत्रित हुए और समाजवादी पार्टी के घोषित किए गए प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी। जिसमें कार्यकर्ताओं को सपा घोषित प्रत्याशी को जिताने की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि हमारे मुखिया अखिलेश यादव का जो निर्देश है हम लोग पालन करेंगे और संगठन को एकजुटता के साथ अपने प्रत्याशी को जीत हासिल करवाकर रहेंगे।

इसके लिए हमारे कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ समाजवादी पार्टी के साथ हैं। हमारी पार्टी को इससे कोई फर्क नही पड़ता है कि प्रत्याशी कौन है। प्रत्याशी कोई भी हो हम लोग समाजवादी पार्टी का जो भी प्रत्याशी है वह जीतेगा। हमारे लिए जैसे हमारे मुखिया अखिलेश यादव हैं। वैसे ही उनके द्वारा घोषित प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह है। दोनों में कोई फर्क नही है और कन्नौज लोकसभा से सपा की जीत निश्चित है। सपा ने कन्नौज में विकास किया है। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह कहा कि हम लोगों के बीच में रहेंगे तेज प्रताप सिंह।

Tags:    

Similar News