Kanpur Dehat News: आकाशीय बिजली से पांच घायल, एक की हालत गंभीर

Kanpur Dehat News: तहसील सिकंदरा के खोजपुर गांव में उसे समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब गांव के बाग में पेड़ के नीचे बैठे हुए रमी खेल रहे पांच लोगों पर अचानक आकाशीय गिर गयी।

Report :  Manoj Singh
Update: 2024-07-10 10:41 GMT

घायलों को इलाज के लिए ले जाते लोग (Pic: Newstrack)

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के खोजाफूल गांव में किसान खेतों पर कार्य कर रहे थे, तभी तेज बादल के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने से 5 किसान पेड़ के नीचे बैठ गए। बिजली गिरने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भेजा। वहीं एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे खोज फूल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं चार घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरा में उपचार के लिए भर्ती किया गया, जहां पर एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर

आपको बता दें, कि कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा के खोजपुर गांव में उसे समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब गांव के बाग में पेड़ के नीचे बैठे हुए रमी खेल रहे पांच लोगों पर अचानक आकाशीय गिर गयी। आकाशीय बिजली की चपेट में अमित सिंह कुशवाहा पुत्र छक्की लाल 53 वर्ष, रामनरेश पुत्र प्रभु दयाल उम्र 50 वर्ष, अनिल कुमार पुत्र रामनारायण उम्र 52 वर्ष, रविकांत यादव पुत्र रामनाथ उम्र 30 वर्ष, पप्पू खान पुत्र मुंदे उम्र 55 वर्ष आकाशी बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। पड़ोस लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पप्पू का की गंभीर स्थिति देखते हुए, खोज फूल से टक्कल जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया।

वहीं चार लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया जहां पर मौजूद चिकित्सक पूनम मौर्या के द्वारा रविकांत यादव की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल उपजिलाधिकारी सिकंदरा श्याम नारायण शुक्ला मौके पर पहुंच घायलों से घटना की जानकारी ली। 

Tags:    

Similar News