डीएम के टिप्सः ये है नारी सशक्तीकरण का मूलमंत्र, तलाश रहे इस समस्या का समाधान

महिलाओं को सम्मान और समाज में उनको प्रतिष्ठित स्थान उपलब्ध कराने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान अदा कर सकता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान ने कहा कि आज आवश्यकता है

Update: 2020-10-22 15:52 GMT
समाज में नारी के प्रति बढ़ते विभिन्न प्रकार के अपराध, उत्पीड़न आदि के प्रकरणों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए समाधान तलाश करने होंगे।

कानपुर : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत उप संभागीय परिवहन कार्यालय कानपुर देहात में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला की की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी उपस्थिति में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि समाज में नारी के प्रति बढ़ते विभिन्न प्रकार के अपराध, उत्पीड़न आदि के प्रकरणों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए समाधान तलाश करने होंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं का जो स्थान है, उससे सभी परिचित हैं, और आप लोग भी इसी समाज का हिस्सा हैं, परन्तु आप प्रबुद्व नागरिकों में शामिल हैं, जो समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

यह पढ़ें...कांग्रेस बोली: बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं किसान, सरकार ने मुंदी आंखें

 

महिलाओं को सम्मान और समाज में उनको प्रतिष्ठित

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समाज में उनको प्रतिष्ठित स्थान उपलब्ध कराने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान अदा कर सकता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान ने कहा कि आज आवश्यकता है कि महिला के प्रति जन सामान्य की भावना को बदला जाए, उनके प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत की जाए और उनको वह सम्मान उपलब्ध कराया जाए जो उसका वास्तविक अधिकार है।

जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र ने जिला प्रशासन के साथ सहयोग उपलब्ध कराए जाते रहने पर पत्रकार बन्धुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि मिशन शक्ति सहित शासन द्वारा जनसामान्य के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

उन्होंने कहा कि मीडिया का एक शब्द भी बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता है, जिसका प्रत्यक्ष रूप से समाचार से संबंधित व्यक्ति अथवा परिवार पर उसका प्रभाव पड़ता है। मीडिया लिखी गयी बात एक आइना होती है। इसे निगेटिविटी में जिम्मेदार न ले तथा लिखी गयी बात को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करें।

 

 

मिशन शक्ति से संबंधित नारी सशक्तिकरण

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति से संबंधित नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान तथा नारी स्वालांबन से संबंधित महिलाओं बालिका पुरुषों एवं बच्चों से वार्ता करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिला एवं बच्चों के प्रति अपराध पर नियंत्रण और उसके प्रति सामाजिक जागरूकता के लिए शासन के निर्देशों के अनुपालन में 25 अक्तूबर तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन सामान्य को जागरूक करना और महिला के प्रति सम्मान और आदर की भावना को जागृत करना है।

 

यह पढ़ें...जिलाधिकारी का सख्त आदेश- SDM समेत इन अधिकारियों का रोका वेतन, जानें क्यों…

 

 

पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बाल विवाह रोकथाम सहायता, पुर्नवास बाल-विवाह करने, कराने हेतु दण्ड का प्रावधान की जानकारी देते कहा कि बाल विवाह रोकथाम हेतु कानूनी प्रावधानों,महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन आदि की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह हमारे समाज के लिए एक बड़ी समस्या है इसको खत्म करने के लिए लोगो को इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूक होना पड़ेगा साथ ही बच्चों के परिवार के लोगो को भी बाल विवाह से होने वाली समस्यों के बारे जानकारी दी जानी चाहिए

 

समाज की महिलाओं से जोड़ कर देखा

 

एआरटीओ प्रशासन मनोश वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास को उस समाज की महिलाओं से जोड़ कर देखा जाना चाहिए। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि बउवा पाण्डेय, आरआई परिवहन सत्येन्द्र सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल उमाशंकर यादव, पीटीओ आनन्द कुरील, चेयरमैन पति बबलू कटियार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान द्वारा किया गया।

 

रिपोर्टर मनोज सिंह

Tags:    

Similar News