Kanpur News: दवा व्यापारी मारपीट मामले में सीएम मुख्यालय अब सीधे करेगा मॉनीटरिंग

Kanpur News: अमोल दीप के परिवार की मदद को उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे।अमोल के बेहतर इलाज विशेषकर आंखों की रोशनी के लिए कुछ बड़े डॉक्टरों से भी संपर्क साधा।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-10-02 07:30 GMT

amol deep case  (photo: social media )

Kanpur News: दवा व्यापारी अमोल दीप सिंह प्रकरण में मुख्यमंत्री कार्यालय नजर बनाए हुए है। प्रतिदिन हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं अमोल के माता-पिता दूसरे दिन भी लखनऊ में ही रहे। अमोल दीप के परिवार की मदद को उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे।अमोल के बेहतर इलाज विशेषकर आंखों की रोशनी के लिए कुछ बड़े डॉक्टरों से भी संपर्क साधा।

शनिवार को हुई थी मुख्यमंत्री से मुलाकात

दवा व्यापारी अमोल दीप के माता-पिता ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह व प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह के साथ भेंट की थी।मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और इलाज के लिए आश्वस्त किया था। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया था कि उनके पास घटना की पूरी जानकारी है। न्याय के लिए जो भी किया जा सकता है वह किया जा रहा है। और सरकार आपके साथ है। पूरे मामले में पुलिस भी आपकी सहायता करेगी।

प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे मामले की मॉनीटरिंग की जा रही है। इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की पूरी मदद करने को कहा। विशेषकर इलाज के लिए जो भी बेहतर हो सकता है उसे हर हाल में करने को कहा। कानपुर-बुंदेलखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य न सिर्फ कानूनी ढंग से न्याय दिलाना है बल्कि पीड़ित के इलाज में मदद करना है।

कौशल किशोर(केंद्रीय मंत्री)को सुनाया दर्द

दवा व्यापारी अमोल भाटिया के माता पिता लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर से भेंट की। उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमिंदर सिंह रिंकू भी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। अमोल की माता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कदम उठाए उससे हम लोग संतुष्ट हैं। उन्होंने हमें न्याय दिलाया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा भाजपा पार्षद होने के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से कहकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इससे पार्टी के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ेगा।इस घटना से पूरे सिख समाज में रोष है।

Tags:    

Similar News