Kanpur News: तेरी मेरी प्रेमिका के चक्कर में की गई टीचर की हत्या, मृतक की पत्नी और प्रेमी से पुछताछ जारी

Kanpur News: संजीव ने बताया कि मृतक दयाराम का मेरी पत्नी से अवैध सम्बंध थे। जिसके कारण मेरी पत्नी ने मुझको छोड़ दिया था। जिससे मैं अजीज हो गया था। वहीं हत्या करने का विचार बना लिया था।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-29 10:55 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: जनपद के पनकी थाना क्षेत्र में बीते रविवार को एक टीचर की जलाकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।जानकारी होते ही आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई थी। वहीं फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए थे। इस हत्या में पुलिस ने संजीव नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया था। वहीं फरार महिला संगीता और प्रेमी को देर रात हिरासत में लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया हत्या का कारण

संजीव ने बताया कि मृतक दयाराम का मेरी पत्नी से अवैध सम्बंध थे। जिसके कारण मेरी पत्नी ने मुझको छोड़ दिया था। जिससे मैं अजीज हो गया था। वहीं हत्या करने का विचार बना लिया था। कल मृतक दयाराम हमसे मिलने मेरे निवास पतरसा आया था। जहां मौका देख कमरे का गेट बन्द कर आग लगा दी थी। जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई थी।

मृतक का आरोपी की पत्नी से था अवैध संबंध

मृतक दया राम(48) पुत्र राम शंकर इनकी शादी(2009)में हुई थी। मृतक मूलरूप से फतेहपुर निवासी था। और कानपुर देहात में सरकारी शिक्षक(समाजशास्त्र)पद पर तैनात था। मृतक चार बहन और एक भाई है। इनका पत्नी संगीता से कुछ माह से विवाद चल रहा था। वहीं इनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पत्नी आए दिन कानूनी मामले को लेकर समझौते का प्रयास कर रही थी। वहीं आरोपी संजीव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक दयाराम के अवैध संबंध मेरी पत्नी से थे। जिस कारण उसकी जलाकर हत्या कर दी।

पुलिस हिरासत में महिला और प्रेमी 

बीते रविवार को टीचर की हत्या के बाद से मृतक दयाराम की पत्नी फरार हो गए थी। वहीं पत्नी का प्रेमी पवन भी गायब था। घटना को संजीव ने अकेले करने को पुलिस के सामने कबूला है। तो वहीं ये दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए थे। घटना वाले दिन ये दो आरोपी घटना स्थल पर थे या नहीं इसकी जानकारी पुलिस इनको हिरासत में लेकर पूछताछ में ही संभव हो पायेगी।

पनकी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर मृत्यु हो जाने के बाद आरोपी संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम आकाश पटेल ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी संजीव ने बताया कि मेरी पत्नी से मृतक दयाराम के नाजायज संबंध थे। जिसकी जानकारी होते ही दयाराम की हत्या करने की सोच ली थी। जहां बीते रविवार को दयाराम को अपने निवास पर बुला कमरे का गेट बंद कर आग लगा दी थी। जहां उसकी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस फरार मृतक की पत्नी संगीता और उसके प्रेमी पवन की तलाश में थी। जहां दोनों हिरासत में है।दोनों से जानकारी होते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

मृतक के साथ तीनों के फोन की होगी जांच

हिरासत में लिए गए आरोपी संजीव ने अकेले घटना करने को कबूला है। वहीं मृतक की पत्नी संगीता और उसके प्रेमी पवन की मौके पर मौजूद होने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। वहीं मृतक के नंबर सहित तीनों आरोपियों का सीडीआर और लोकेशन निकाली जायेगी। और संजीव, महिला संगीता,प्रेमी की हत्या में कोई भूमिका है या नहीं। इसकी जानकारी कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच के बाद ही हो पायेगी। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News