Kanpur News: कुशाग्र हत्याकांड में तीनों आरोपियों को व्यापारियों ने दी प्रतीकात्मक फांसी

Kanpur News: प्रदर्शन कर रहे हैं व्यापारियों का कहना था कि छात्र की अपहरण के बाद हत्या किया जाना या जघन्य अपराध है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-11-04 14:30 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के पुत्र कुशाग्र हत्याकांड का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब प्रदर्शन कर रहे हैं व्यापारियों का कहना था कि छात्र की अपहरण के बाद हत्या किया जाना या जघन्य अपराध है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। जिसमें कुशाग्र के हत्यारों को फांसी दो लिखा था। विरोध के बाद हत्या में शामिल तीनों आरोपियों के पुतले बनाकर फांसी पर लटकाया गया।

प्रदर्शन कर रहे हैं व्यापारियों का कहना था कि छात्र की अपहरण के बाद हत्या किया जाना या जघन्य अपराध है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। जिससे कभी कोई इस प्रकार का अपराध करने की न सोचें। 

फफक पड़े बाबा ने न्यायालय पर जताया भरोसा

कुशाग्र के बाबा संजय कनोडिया ने कहा कि उनके पौत्र की जिस तरह निर्मम हत्या कर दी गयी थी। उसी तरह तीनों आरोपी को फांसी ही दी जानी चाहिए। इस प्रदर्शन के माध्यम से सभी आरोपियों के पुतले को फांसी देकर केवल मन की संतुष्टि की है। न्यायालय और सरकार पर पूरा विश्वास है। कि सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जरूर होगी। कानपुर में कपड़ा व्यापारी के 17 वर्षीय पुत्र कुशाग्र दसवीं का छात्र था। उसकी अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने 7 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जघन्य अपराध को करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार विरोध किया जा रहा है। व्यापारी से लेकर सामाजिक संस्था के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार के लोग भी तीनों आरोपियों को फांसी देने की मांग कर चुके हैं। वहीं आरोपियों का केस भी लड़ने को वकीलों ने मना कर दिया है।

Tags:    

Similar News