Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री ने गंगा में छोड़ी लाखों मछलियां, प्रदूषण मुक्त होगी नदी

Kanpur News: मुख्य अतिथि सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि मत्स्य मंत्री संजय निषाद कार्यक्रम में शामिल रहे। गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए आज लाखों मछलियां डाली गईं।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-12-14 10:59 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर के अटल घाट में आज गुरुवार को एक लाख मछलियां गंगा में छोड़ी गई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि मत्स्य मंत्री संजय निषाद कार्यक्रम में शामिल रहे। गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए आज लाखों मछलियां डाली गईं। इससे प्रदूषण में तेजी से कमी की उम्मीद जताई गई है। साथ ही संगोष्ठी के दौरान लोगों को गंगा को निर्मल बनाने का संदेश भी दिया गया। वहीं पिछले वर्ष भी अक्टूबर माह में करीब डेढ़ लाख मेजर कार्प मछलियां डाली गई थी।

गंगा में मछलियों को बढ़ाने का प्रयास

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत गंगा बैराज के अटल घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने गंगा में एक लाख से अधिक मछलियां डाली। गंगा में मछलियों की वृद्धि से कई लाभ होंगे। इस दौरान शहर के जनप्रतिनिधि विधायक नीलमा कटियार संग शहर का प्रशासन भी मौजूद रहा।


राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो लखनऊ से लेकर जीवित अवस्था में गंगा में प्रवाहित की गईं। इसके पीछे का उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य संपदा का संरक्षण, जलीय पर्यावरण संतुलन, नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुआरा समाज का आर्थिक उत्थान है। मत्स्य विभाग कानपुर नगर की इस पहल के साथ जुड़ें। उन्होंने इस योजना की सराहना भी की।

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डाक्टर संजय कुमार निषाद ने कानपुर का दौरा किया जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में मां गंगा नदी में 2 लाख पांच हजार मत्स्य बीजो को प्रवाहित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम के लिए वे देश के प्रधानमंत्री मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद अर्पित करते हैं। क्योंकि जो काम मोदी व योगी के नेतृत्व में हो सकता है, वो किसी भी सरकार में नहीं हुआ हो और न ही हो सकता है।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मछुआ समाज का उत्तर प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच एवं अति पिछड़े व दबे कुचले समाज के उत्थान की सोच का नतीजा है कि वह स्वयं 24 घंटे 7 दिनों केवल देशहित के बारे में सोचते और कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज गंगा नदी में 2 लाख पांच हजार मत्स्य बीजो को प्रवाहित किया और अभी एक लाख बीजों को आगे प्रवाह किया जाएगा। इससे नदियों के जो जल जीव है उनका स्तर बिगड़ा था वो सही होगा व पर्यावरण सही होगा। भाजपा सरकार ने मत्स्य विभाग को 39 हजार करोड़ रूपया 6 वर्ष में दिया है लेकिन पिछली सरकारों ने 67 साल में मात्र 3000 करोड रुपए दिए थे। इसके पीछे का उद्देश्य भारतीय मूल की मत्स्य संपदा का संरक्षण, जलीय पर्यावरण संतुलन, नदियों की निर्मलता बढ़ाना व मछुआरा समाज का आर्थिक उत्थान है। मत्स्य विभाग कानपुर नगर की इस पहल के साथ जुड़ें। उन्होंने इस योजना की सराहना भी की।

Tags:    

Similar News