Kanpur news: वह बोला था कल का सूरज नहीं उगने दूंगा, आरोपी बोला कल का छोड़ आज ही निपटा देंगे तुमको

Kanpur News: महिला से छेड़छाड़ में कर दी युवक ने अधेड़ की हत्या, वहीं आज पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। इस हत्या में पुलिस ने भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-19 13:23 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सांढ थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने पर एक युवक ने अधेड़ की तलवार से हत्या कर दी और उसका शव पास के एक कुंए में फेंक कर भूसा डाल दिया। जिससे उसका शव परिजनों को न मिल सके। वहीं कुंए के पास खून मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। जहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद किया था। वहीं आज पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। इस हत्या में पुलिस ने भाई बहन को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला जिद्दी फिल्म के डायलॉग से मिल रहा है।

तिलक समारोह में हुई थी अधेड़ की हत्या

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि 16.02.24 को हरि बहादुर सिंह उर्फ टिक्कर तिलक समारोह की पूर्व संध्या पर हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया गया था। वहीं शव को छुपाने के कुँए में फेंककर लाही का भूसा डाल दिया था। जहां दूसरे दिन ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड, फील्ड यूनिट, डाग स्वाड की मदद से शव को निकाला गया था। जहां थाना साढ़ में धर्मेन्द्र सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 29/2024 धारा 302/201/120बी पंजीकृत हुआ था।

टीम लगा कि गिरफ्तारी

हत्या के बाद से पुलिस ने टीमें लगा दी थी। जिसमें पुलिस ने पहले ही एक आरोपी अरुण दुबे को गिरफ्तार कर लिया था। तो वहीं इस हत्या में शामिल आरोपी की बहन को पकड़ने के लिए लगातार दबीश दे रही थी। जहां आज निधि शुक्ला पुत्री कृष्ण अवतार सन्तोष कुमार निवासी ग्राम गाजीपुर थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों आरोपी से पुछताछ के बाद आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।

आरोपी बोला दी थी जान से मारने की धमकी

आरोपी अरुण ने बताया कि गांव में एक तिलक समारोह में मृतक हरी बहादुर सिंह ने बहन से छेड़छाड़ कर दी थी। जिस पर बहन ने इसका विरोध किया था। विरोध पर अकेली बहन को मृतक ने तीन चार तमंचा मार दिए थे। जिस पर जानकारी होने के बाद मृतक से मेरी कहा सुनी हो गई। और हमको मृतक सुबह तक मारने की धमकी दे रहा था। तो वहीं मैंने कह दिया कल का छोड़ आज ही देख लेंगे। जिस पर बहन से छेड़छाड की खुन्नस को देख रात में ही हम दोनों ने मृतक को धारदार हथियार तलवार से मौत की नींद सुला दिया।

Tags:    

Similar News