Karwa Chauth: चांद को देख करवाचौथ का व्रत तोड़ती सुहागिन महिलाएं

आज सभी विवाहित महिलाएं ने अपने पति की लंबे उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं यह व्रत रखती हैं। आज के दिन सभी सुहागन महिलाओं पति की लंबी उम्र के लिए पूरे हर्ष के साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

Update: 2020-11-04 17:05 GMT
दिखा करवा चौथ का चांद

लखनऊ: आज सभी विवाहित महिलाएं ने अपने पति की लंबे उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं यह व्रत रखती हैं। आज के दिन सभी सुहागन महिलाओं पति की लंबी उम्र के लिए पूरे हर्ष के साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

यहां देखें करवा चौथ की कुछ तस्वीरें

करवा चौथ का चांद दिख चुका है। चांद देख कर सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत खोलती दिखी।

सुबह से ही निर्जला व्रत का पालन करती महिलाए रात को चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती है। इसके बाद ही महिलाएं कुछ ग्रहण करती हैं।

देश के कई हिस्सों मे करवा चौथ का चांद दिख चुका है।

करवा चौथ के दिन दिन भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है।

चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

ये भी पढ़ें…अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कांटे का मुकाबला, शुरुआती रुझानों में बिडेन ट्रंप पर भारी

आज के दिन महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के लिए थाली में दीपक, सिन्दूर, अक्षत, कुमकुम, रोली और चावल की बनी मिठाई या कोई भी सफेद मिठाई रखती हैं।

संपूर्ण श्रृंगार और करवे में जल भरकर मां गौरी और गणेश की पूजा की जाती है।

ये भी पढ़ें…अब युवाओं को भड़काने में जुटीं महबूबा, 370 की बहाली के लिए दिया ये बयान

वहीं चंद्रमा के निकलने पर छलनी से या जल में चंद्रमा को देखा जाता और अर्घ्य देकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनी जाती है। साथ ही पति की लंबी आयु की कामना की जाती है।

ये भी पढ़ें…पंजाब में बिजली संकट: आंदोलन के कारण कोयले की कमी, छा सकता है अंधेरा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News