कासगंज कांडः पुलिस ने लिया सिपाही की हत्या का बदला, मुख्य आरोपी को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार यूपी पुलिस और मोती सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोती को गोली लग गई।

Update: 2021-02-21 03:23 GMT
एनकाउंटर में ढेर हुआ मोती सिंह

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार यूपी पुलिस और मोती सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोती को गोली लग गई। उसके पास से दारोगा की गायब पिस्टल भी बरामद हुई।

कई दिनों से तलाश कर रही थी पुलिस

बता दें, मोती सिंह सिढ़पुरा थाने के सिपाही की हत्या और दारोगा को बुरी तरह से घायल करने की घटना का मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से ही पुलिस कई दिनों से आरोपी मोती की तलाश कर रही थी। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस कई जिलों में दबिश दे रही थी । आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी बीच कासगंज कांड के इनामिया मोती सिंह का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये आरोपी भी हुआ ढेर

इससे पहले भी एक आरोपी कासगंज मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वारदात के मुख्य आरोपी मोती के भाई एलकार तथा उसके साथियों को पुलिस ने कावी नदी के किनारे घेर लिया था। इसी बीच दोनों तरफ से घोलियां चली। जिसमे एलकार घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये था मामला

9 फ़रवरी को कासगंज के नगला ढीमर गांव में एसआई अशोक और सिपाही देवेंद्र कुछ वांछित अपराधियों की तलाश में गए थे, तभी शराब के तस्करों ने उनपर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले तो पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया और फिर बेरहमी से उन्हें पीटा। कुछ लोगों द्वारा जब पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई तब पुलिकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को एसआई अशोक गंभीर हालत में एक खेत में मिले।वहीं सिपाही देवेंद्र का शव सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र के पास से बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें : आजमगढ़ में मिले असदुद्दीन ओवैसी और शिवपाल यादव, चढ़ा सियारी पारा

Tags:    

Similar News