Kasganj News: बाढ़ की रोकथाम के लिए बांधों का डीएम मेधा रूपम ने किया निरीक्षण

Kasganj News: कासगंज जनपद की नवागत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ कासगंज जनपद के बरौना गांव पर बाढ़ की रोकथाम के लिए बनाए गए बाँध का गंभीरता से निरीक्षण किया।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-06-27 14:52 GMT

 निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी एवं अन्य अधिकारी। Photo- Newstrack

Kasganj News: कासगंज जनपद की नवागत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ कासगंज जनपद के बरौना गांव पर बाढ़ की रोकथाम के लिए बनाए गए बाँध का गंभीरता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिंचाई विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बाँध के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनसे इलाके में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को बाढ़ के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने और बेहतर कार्य कराने के निर्देश दिये। 

कार्य को बताया प्राथमिकता

कासगंज जनपद में कल अपना चार्ज ग्रहण करने के दौरान उन्होंने इस कार्य को अपनी प्राथमिकता में बताया था। आपको बताते चलें कि बाढ़ से दर्जनों गाँव हर वर्ष प्रभावित रहते हैं पर अधिकारियों के द्वारा बाढ़ की रोकथाम के लिए कराये जाने वाले कार्यों में मानक के अनुरूप काम नहीं किया जाता है। अधिकारी करोड़ो रुपयों से कराए गए काम में पैसों का बंदरबाट करते हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को झेलना पड़ता है और बाढ़ से कटान होती है। इसके चलते पानी गाँवों में भर जाता है। इसी के मद्देनजर कासगंज जिले की नवागत जिलाधिकारी मेधा रुपम ने आज बरोना गाँव के बाँध का निरीक्षण किया जिसमें कुछ खामियां भी मिली। जिसे जिलाधिकारी ने तुरंत दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान मौके पर कराए गए कार्यों को गलत बताया और ठीक ढंग से काम कराने की मांग की। ग्रामीणों का ये भी कहना था कि बाढ़ को रोकने के लिए जो बोरियाँ डाली गई हैं वो फट चुकी है और जिओ बैग भी फटे हैं। अधिकारी अपने मन मुताबिक काम कराकर पैसे का दुरपयोग कर रहे हैं।

डीएम ने दिए जाँच के आदेश

बाँध के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि यहा कटान की संभावना अधिक है। उनके संज्ञान में आया है कि पिछली बार भी यहाँ कटान हुई थी और बाढ़ की रोकथाम के लिए स्टड की रिपेरिंग कराई गई है। यहाँ निरंतर चौबीस घंटे नजर रखी जाएगी। जिससे ग्रामीणों को बाढ़ से समस्या न हो। मौक़े पर नायलोंन की क्रेट में बोरिया न रखकर ऐसे ही बोरियों को रखा जा रहा है। इसपर जिलाधिकारी ने मामले की जांच की बात कही।

Tags:    

Similar News