Meerut News: भारतीय सनातन संस्कृति को पूरा विश्व जानता है, हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिएः राज्यपाल

Meerut News: राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान किए। उन्होंने छात्रों से कहा कि जितनी शिक्षा जरूरी है उतने ही जरूरी संस्कार हैं। हमें अपनी संस्कृति को आत्मसात करते हुए इस पर गर्व करना चाहिए। आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। आज आपको डिग्री मिल जाएगी, लेकिन अपने गृहस्थ जीवन को ईमानदारी से आत्मसात करें।

Update:2023-03-23 03:54 IST
File Photo of Kerala Governor Arif Mohammad Khan (Pic: Newstrack)

Meerut News: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति को पूरा विश्व जानता है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। वे आज यहां एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान किए। उन्होंने छात्रों से कहा कि जितनी शिक्षा जरूरी है उतने ही जरूरी संस्कार हैं। हमें अपनी संस्कृति को आत्मसात करते हुए इस पर गर्व करना चाहिए। आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। आज आपको डिग्री मिल जाएगी, लेकिन अपने गृहस्थ जीवन को ईमानदारी से आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि जीवन में केवल डिग्री ही आवश्यक नहीं है। हमें डिग्री के साथ तीन से चार भाषाओं का ज्ञान होना भी जरूरी है। यदि हमें भाषाओं का ज्ञान होगा तो अपने क्षेत्र के साथ साथ अन्य प्रदेश और देश में भी ज्ञान ले सकते और बांट सकते हैं।

इससे पहले स्थानीय मीडिया ने राज्यपाल मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान से हिंदू राष्ट्र को लेकर सवाल किये , लेकिन उन्होंने ऐसे तमाम सवालों से बचते हुए इतना ही कहा कि फिलहाल माहौल शिक्षा का है। इसलिए हमें केवल शिक्षा पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी शिक्षा नीति में अपडेशन होना शुरू हो गया है। केरल को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि शिक्षा के मामले में केरल की स्थिति बेहतर है। वहां पर सीमित संसाधन होने के बावजूद छात्र सभी क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। देश के हर हॉस्पिटल में केरल का नर्सिंग स्टाफ मिलता है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। इससे पहले केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज जल दिवस होने के कारण उन्होंने कार्यक्रम से पहले पौधों को पानी भी दिया।

Tags:    

Similar News