Kisan Diwas 2022: हमारा अन्नदाता आगे बढ़े, सरकार चला रही कई योजनाएं..किसान दिवस पर बोले CM योगी

Kisan Diwas 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को किसान दिवस के मौके पर संबोधन में कहा, 'हमारी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है।

Written By :  aman
Update: 2022-12-23 07:19 GMT

सीएम योगी : Photo- Social Media

Kisan Diwas 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को किसान दिवस (Kisan Diwas 2022) के मौके पर संबोधन में कहा, 'हमारी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, केंद्र और यूपी सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों का कल्याण करना है।'   

ये बातें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज किसान दिवस के मौके पर कही। आपको बता दें, भारत में 'राष्ट्रीय किसान दिवस' प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है। भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) के जन्मदिन पर ये दिन मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह को किसान नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारतीय किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। 

बीजेपी गवर्नमेंट चला रही किसान योजनाएं 

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसान दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा, 'केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की बीजेपी गवर्नमेंट किसानों के हितों में लगातार काम कर रही है। किसानों की समृद्धि के लिए हमारी सरकार कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर सीएम योगी ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह को याद किया।'

किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता

किसान दिवस पर सीएम योगी ने कहा, 'किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों का किस तरह कल्याण हो, इस दिशा में हम लगातार कोशिशें कर रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने पर काम जारी है। किसानों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।' 

हमारा किसान आगे बढ़ रहा, ये ख़ुशी की बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'किसानों का कर्ज हमारी सरकार ने माफ किया। किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, क्रय केंद्रों के माध्यम से फसल ख़रीदे जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमारा अन्नदाता, हमारा किसान आगे बढ़ रहा है। ये ख़ुशी की बात है।' 

किसानों और कंपनियों को सम्मानित किया

किसान दिवस के मौके पर किसान सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां भी सम्मानित की गईं। सीएम योगी ने 5 कंपनियों को सम्मानित किया। 


Tags:    

Similar News