Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर कांड का खुलासा, SP ने बताया- मुख्य आरोपी सहित सभी 6 गिरफ्तार, हत्या से पहले किया था रेप

Lakhimpur Kheri Case : SP संजीव सुमन ने बताया कि, बलात्कार के बाद घटना को कुल 6 लोगों ने अंजाम दिया था। नामजद छोटू सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-09-15 05:21 GMT

SP संजीव सुमन

Lakhimpur Kheri Case : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में दो नाबालिग दलित बहनों की लाश मिलने मामले में गुरुवार सुबह पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव सुमन ने बताया कि, बलात्कार के बाद घटना को कुल 6 लोगों ने अंजाम दिया था। नामजद छोटू सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक अभियुक्त जुनेद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी किया है।

लखीमपुर के एसपी ने बताया कि, मुठभेड़ में जुनैद के पैर में गोली लगी है। सभी पांच अभियुक्त लालपुर गांव के हैं। बता दें कि, लालपुर गांव आरोपी परिवार के घर से महज 5 किलोमीटर दूर है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। विशेष जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। 

SP ने बताया- हत्या से पहले लड़कियों से हुआ रेप

इस पूरे मामले पर लखीमपुर के एसपी संजीव सुमन ने बताया, पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहने वाले 6 लोगों का नाम दिया गया था। सभी नामजद 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि, लड़कियों पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह से लड़कियों की हत्या की गई। एसपी ने बताया कि, एक आरोपी जुनैद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि, हत्या से पहले लड़की के साथ रेप हुआ था।

सभी आरोपी दोस्त

लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग किशोरियों के शव पेड़ से लटकते मिलने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहला-फुसला कर किशोरियों को खेत में ले गए थे। आरोपी परिवार के पड़ोसी हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं, आरोपियों के नाम जुनैद, सोहैल, आरिफ़,हफ़ीज़, करीमुद्दीन और छोटे हैं, छोटे मौके पर मौजूद नहीं था।

मां ने लगाया था आरोप

मां ने रेप के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का लगाया गंभीर आरोप लगाया था। आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर कहा था कि परिजन जैसी शिकायत देंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। दो लड़कियों की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर मुख्यालय भेज दिया था। घटना से नाराज लोगों ने निघासन चौराहे पर जाम लगा दिया था तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

किशोरियों की मां ने बताई आंखों देखी कहानी

किशोरियों की मां ने रोते-रोते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब 4:30 बजे 17 और 15 साल की मेरी दो बेटियां घर के बाहर बैठकर आपस में बात कर रही थीं और मैं नल पर बर्तन धो रही थी इसी बीच मेरी दो बेटियों को बाइक सवारों ने जबरन बैठा लिया। उसने बताया यह देखकर मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी और बेटियों को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया मगर वह पकड़ में नहीं आए। मां ने बताया काफी देर तलाश करने के बाद दोनों बेटियों के शव गांव से करीब 2 किलोमीटर गन्ने के खेत में पेड़ से लटकते हुए मिले। बड़ी बेटी कक्षा 10 और छोटी बेटी कक्षा 7 में पढ़ती थी।

गुस्साए ग्रामीणों ने चौराहे को किया जाम

परिजनों समेत ग्रामीणों ने निघासन चौराहे जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी खीरी संजू सुमन की ग्रामीणों से झड़प भी हो गई। इसके बाद एसपी ने प्रदर्शनकारियों को सख्त हिदायत दी। एसपी ने कहा कानून व्यवस्था सभी के लिए है और रोड जाम करना कोई विकल्प नहीं है। इस स्थिति को संभालने के लिए एडीएम संजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ संजय नाथ तिवारी आदि मौके पर पहुंचे। बेटियों के शव मिलने के बाद माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। काफी देर पूछने के बाद पिता ने बताया कि मैं जब घर गया तो वहां कोई नहीं मिला। मोहल्ले के एक लड़के ने मुझसे पूरी घटना की जानकारी दी और मैं भी उधर की तरफ भागता रहा। मेरे गांव के रहने वाले लड़के ने ही अपहरण कर हत्या की।

सपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी ने इस मामले में ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला पार्टी के ट्वीट में पेड़ से लटकते बहनों के शव का वीडियो लगाया गया है। साथ ही लिखा है कि महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई। लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों के शव पेड़ से लटकते मिले हैं। योगी सरकार में गुंडे राज कर रहे हैं। माताओं बहनों का उत्पीड़न बेहद शर्मनाक है। मामले की जांच कराएं। सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

प्रियंका गांधी किया ट्वीट 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा दिल दहला देने वाली घटना। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होती। आखिर यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं।

'हाथरस हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति'

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव बोले हाथरस की बेटी हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति। इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। लिखा निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों की अगवा कर हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का यह आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा सहमति के उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखीमपुर खीरी में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या। हाथरस हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति।

Tags:    

Similar News