लॉकडाउन: दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी यमुना में डूबे

देश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया है। लाॅकडाउन का सख्ती पालन से पालन कराने और लोगों की सेवा में पुलिस के कर्मचारी दिन रात लगे हैं।

Update: 2020-04-26 03:23 GMT

लखनऊ: देश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया है। लाॅकडाउन का सख्ती पालन से पालन कराने और लोगों की सेवा में पुलिस के कर्मचारी दिन रात लगे हैं। पुलिसकर्मी अपनी जान पर खेलकर लोगों को समस्या न हो इसके लिए दिन रात काम कर रहे हैं।

अब इस बीच दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी नाव पटलने की वजह डूब गए हैं। यह मामला फतेहपुर जिले की है। पुलिसकर्मियों को खोजने के लिए गोताखोरों का लगाया है। तेज हवा और बारिश की वजह से बचाव अभियान में दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें...बॉलीवुड एक्टर की मां का निधन, Lockdown के चलते अंतिम संस्‍कार में नहीं हो पाए शामिल

जिल के किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम संगोलीपुर मडैयन घाट पर पुलिसकर्मी यमुना नदी पार कर रहे थे, तभी अचनात नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटने से उसपर सवार दारोगा और सिपाही समेत तीन लोग डूब गए। दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक नाव पर सवार होकर पुलिसकर्मी बांद की तरफ जा रहे थे। किशनपुर थाने में तैनात जौनपुर निवासी दारोगा रामजीत यादव, कासिमाबाद गाजीपुर निवासी सिपाही शशिकांत व संगोलीपुर मडैयन निवासी नाविक रवि के साथ नाव से लॉकडाउन की निगरानी करने के लिए बांदा की सीमा पर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें...PM मोदी ने की इंडिया पोस्ट की तारीफ, डाकियों को लेकर कही ये बात

यमुना नदी में बहाव तेज था जिसकी वजह से नाव पलट गई। नाव पलटते देखकर घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सिपाही ने अधिकारियों को इस दुर्घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। गोताखोरों की टीम देर रात तक पुलिसकर्मियों की तलाश में लगी रही। पीएसी को भी बुलया गया है, जिससे दारोगा, सिपाही व नाविक का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन में फंसे मजदूर: सड़कें सील तो नदी तैरकर किया बॉर्डर पार

सीओ कपिलदेव मिश्र ने के मुताबिक दारोगा व सिपाही नाव से लॉकडाउन की निगरानी करने निकले थे। तेज बहाव की वजह से नाव पलट गई। यमुना नदी में जाल डलवाकर गोताखोरों की मदद से दारोगा, सिपाही व नाव चालक की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News