LPG Cylinder Price: आम जनता की जेब में अब नहीं बचेगी अठन्नी, 1000 के पार हुआ गैस सिलेंडर

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार एक साथ 50 रूपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर।

Report :  Vidushi Mishra
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-05-07 03:52 GMT

गैस सिलेंडर (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

LPG Gas Cylinder Price Increase: देश की आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार एक साथ 50 रूपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर। लगातार बढ़ते दामों के साथ अब 1000 के पार पहुंच गए हैं सिलेंडर के दाम। पहले जिस घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 987.50 रूपए था, अब उसी सिलेंडर के दाम 1037.50 रुपये हो गए हैं। आम जनता को राहत की सांस मिलने की बजाय ये महंगाई दिन-प्रति-दिन परेशानी बढ़ाती ही जा रही है।

आम जनता को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों से तगड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 7 मई 2022 को हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में (LPG price in delhi) 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गए हैं।

इसके अलावा इसी महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी। जिससे आम जनता के साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों को भी जोर का झटका लगा था। आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी होती ही जा रही है।

ऐसे में इसी साल की 22 मार्च को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में ₹50 की वृद्धि हुई थी। वहीं इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था।

लगातार इस कदर बढ़ती महंगाई में देश की आम जनता का हाल बेहाल हो गया है। किसी तरह बच्चों को पढ़ाने लिखाने का खर्च उठाने वाले परिवार के मुखिया के कंधों पर बढ़ते दामों से झुक गए हैं। एक तरफ पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों, सब्जियों के बुलंदियां छूते दाम, और बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों से जनता बहुत ज्यादा परेशान है। वहीं अब बढ़े दाम जनता को रोने पर कमजोर होने पर मजबूर कर रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News