Change Name Lucknow Chauraha: लखनऊ का बर्लिंगटन चौराहा अब कहलाएगा अशोक सिंघल चौराहा, इनके भी बदले गए नाम

Lucknow Chauraha Change Name पिछले साल भी नगर निगम ने लखनऊ के कई सड़कों और चौराहों के नाम बदले थे। आचार्य नरेंद्र देव वार्ड स्थित नेपियर रोड पार्क -1 का नाम पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन के नाम पर रखा गया था।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-09-19 06:06 GMT

Lucknow Chowks New Names

Lucknow Chowks New Names : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ स्थित कई चौराहे और पार्क अब नए नाम से जाने जाएंगे। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक दर्जन से अधिक चौराहों और पार्क का नाम बदल दिए हैं। राजधानी का बर्लिंगटन चौराहा अब विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता 'अशोक सिंघल' के नाम से जाना जाएगा। इसी प्रकार कई और पार्कों और चौराहों का नाम बदला गया है। जिन पार्कों और चौराहों के नाम बदले गए हैं, वो इस प्रकार है –

1. बर्लिंगटन चौराहा अब से 'अशोक सिंघल चौराहा' कहलाएगा।

2. सर्वोदय नगर स्थित द्वार का नामकरण 'स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वार'  किया गया।

3. सिकंदराबाद चौराहा वीरांगना उदा देवी वार्ड के नाम से जाना जाएगा।

4. मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा का नामकरण इंडियन शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम से किया गया।

5. विराम खण्ड राम भवन चौराहा का नामकरण 'अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा' किया गया।

6. संजय गांधी पुरम चौराहे का नाम चन्द्रशेखर आजाद चौराहा किया गया।

7. आलमबाग के टेढ़ी पुलिया तिराहे का नामकरण ' खालसा चौक' किया गया।

8. सरोजनीनगर के आजाद नगर कॉलोनी में पार्क का नाम स्वतंत्रता सेनानी 'मंगल पांडे पार्क'  किया गया।

9. राजाजीपुरम स्थित मिनी स्टेडियम का नाम पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम के नाम पर किया गया।

10. लालबाग स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा के पास स्थित चौराहे का नामकरण 'सुहेलदेव राजभर तिराहा'  किया गया।

11. पिकैडली होटल कानपुर रोड से आशियाना पावर हाउस मार्ग तक का नामकरण ' दिगंबर जैन मंदिर' किया गया।

12. निराला नगर लाल कॉलोनी स्थित तिकोनिया पार्क का नाम जनसंघ के संस्थापक 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी' के नाम पर किया गया। साथ ही पार्क में उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

13. आशियाना स्थित दर्शन सिंह के घर के सामने पार्क का नाम 'गुरू नानक पार्क'  किया गया।  

14. आशियाना स्थित संतोष त्रिपाठी के घर के सामने पार्क का नाम 'सरदार उधम सिंह पार्क' किया गया।

15. एमएमडी/253 के सामने स्थित पार्क का नामकरण 'दशमेश पार्क' किया गया।

16. मोहन भोग चौराहे से कोठारी बंधु तक सड़क का नामकरण 'कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग' किया गया।

बता दें कि पिछले साल भी नगर निगम ने लखनऊ के कई सड़कों और चौराहों के नाम बदले थे। आचार्य नरेंद्र देव वार्ड स्थित नेपियर रोड पार्क -1 का नाम पूर्व राज्यपाल और लखनऊ के सांसद रह चुके  स्वर्गीय लालजी टंडन के नाम पर रखा गया था। 

Tags:    

Similar News