Lucknow News: अब प्रत्येक चार मिनट में मिलेगी कमता से स्कूटर इंडिया तक सिटी बसें

Lucknow News: मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर 12 दिसंबर से अवध बस स्टेशन से स्कूटर इंडिया होते हुए प्लासियो, इकाना स्टेडियम, अहिमामऊ, लुलु मॉल, उतरेठिया, ट्रांसपोर्ट नगर, एयरपोर्ट कट, स्कूटर इंडिया के बीच ई-बसें शुरू हो गई।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-12-12 15:36 GMT

Lucknow city bus (Image: Social Media)

Lucknow News: दैनिक यात्रियों से लेकर छात्र-छात्राओं तक के लिए खुशकबरी। यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। अब रोज सुबह आठ बज के पंद्रह मिनट से रात आठ बजे तक 29 सीएनजी और चार ई-बसें चलेंगी। कमता तिराहे के अवध बस स्टेशन से अब हर चार मिनट पर शहीद पथ होते हुए स्कूटर इंडिया तक के लिए बसें मिलेंगी। मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर 12 दिसंबर से अवध बस स्टेशन से स्कूटर इंडिया होते हुए प्लासियो, इकाना स्टेडियम, अहिमामऊ, लुलु मॉल, उतरेठिया, ट्रांसपोर्ट नगर, एयरपोर्ट कट, स्कूटर इंडिया के बीच ई-बसें शुरू हो गई। दोनों तरफ से 33 बसें चलेंगी। इन रूटों पर बसों की सुविधा सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मिलेंगी।

अभी तक इस रूट पर सिर्फ सीएनजी बसें ही चल रही थी। अब ई-बसें भी नियमित रूप से चलेंगी। बसों का संचालन प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे से रात सवा 8:00 बजे तक होगा।

कमता से किराया रुपये में

  • इकना स्टेडियम तक ₹17
  • उतरठिया तक ₹27
  • ट्रांसपोर्ट नगर तक ₹33
  • एयरपोर्ट कट तक ₹33
  • स्कूटर इंडिया तक ₹38

महत्वपूर्ण बातें

  • 260 कुल सीएनजी सिटी बसें हैं
  • 50 सीएनजी और 36 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रहीं
  • 8 रूटों पर चलती हैं सीएनजी बसें
  • 6 रूटों पर चलती हैं इलेक्ट्रिक बसें
  • 2 घंटे के औसत पर मिलती है बस
  • 2 शिफ्टों में चलती हैं सिटी बसें

बता दें कि एमएसटी बनाने पर कमता बस अड्डे से चारबाग तक के लिए किराया 1020 रुपये। कमता से जीपीओ तक के लिए 780 रुपये। बीबीडी तक के लिए 540 रुपये। निशातगंज तक के लिए 1020 रुपये तथा सभी रूटों के लिए 1740 रुपये देने होंगे।

Tags:    

Similar News