Lucknow: फायरिंग कर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस ने दबंग को किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दबंगों की ओर से फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Report :  Sunil Mishraa
Update: 2023-01-15 10:34 GMT

Budaun Firing (photo: social media )

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में शनिवार रात दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। मामूली से विवाद के बाद हुई फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के राधाग्राम में फायरिंग की सूचना मिली थी। वहीं, मोहल्ले के रहने वाले सनी वर्मा ने तहरीर दी है। सनी ने बताया की वो देर शाम ड्यूटी से घर जा रहे थे। राधाग्राम चौराहे पर कार सवार कुछ युवक उनके पड़ोसी शरद को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे। यह देख वो कार के पास पहुंचे और शरद को आरोपियों के चुंगल से छुड़ा लिया। इसके करीब दो घंटे बाद आरोपी हिमांशु सिंह अपने आधा दर्जन साथियों को लेकर उनके घर पहुंच गया। हिमांशु और उसके साथी सनी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकलने को ललकारने लगे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसी बीच वो हवा में गोलियां चलाने लगे जिससे पूरे मोहल्ले के लोग डर कर घर में घुस गए। 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर असलहा बरामद कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है।

Tags:    

Similar News