Tokyo Olympics 2021: पीवी सिंधु को विराज सागर दास ने दी बधाई, कहा- देश को उनपर गर्व है

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विराज सागर दास ने पीवी सिंधु को बधाई दी

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-01 16:31 GMT

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास 

Lucknow News: टोक्यो ओलंपिक में करोड़ों देशवासियों का जापान में मान बढ़ाने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की जीत पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विराज सागर दास ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता को बधाई देते हुए कहा कि पीवी सिंधू पर हमें गर्व है।

 सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई- विराज दास

वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने को सुखद बताते हुए हॉकी खिलाड़ियों को भी उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार दो ओलंपिक में पदक-रियो में रजत व टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर पीवी सिंधु ने भारत का मान बढ़ाया है देश को उन पर गर्व है। विराज सागर दास ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का पल है। सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई। उन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी और दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा है।


 पीवी सिंधु की फाइल फोटो (फोटो-सोशल मीडिया)



उन्होंने इसी के साथ कहा कि पुरूष हॉकी टीम ने भी क्वार्टर फाइनल जीतकर उम्मीद बढ़ाई है। इसी के साथ महिला हॉकी टीम के इतिहास रचने की उम्मीद के साथ ये भी विश्वास है कि भारतीय पहलवान भी ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएंगे। बताते चले कि पीवी सिंधु ने महिला एकल में कांस्य पदक के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-9 चीन की हे बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया। सिंधु का ओलंपिक खेलों में यह दूसरा पदक हैं।

इससे पहले उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक मेडल जीता था। वहीं बात करें पुरुष हॉकी की तो भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही। अब यहां उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा।

Tags:    

Similar News