Kalyan Singh Health: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह लोहिया संस्थान में भर्ती, हालचाल लेने पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में एडमिट कराया गया। संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत अब स्थिर है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-04 05:24 GMT

Kalyan Singh Health: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में एडमिट कराया गया। शनिवार शाम को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक उनके शरीर में सूजन की शिकायत है। पिछले सप्ताह भी कल्याण सिंह को लोहिया में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है।

चिंता की कोई बात नहीं है

गौरतलब है कि कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। जल्द ही उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा। उधर कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे। वहां उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की।

पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे कम योगी: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे, कल्याण सिंह का लिया हालचाल

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने उनसे बातचीत कर उनके तबीयत के बारे में पूछा। 

Tags:    

Similar News