Lucknow News: समाजवादी पार्टी द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर किया गया भव्य मेले का आयोजन
Lucknow News: महंत दिव्या गिरी (महंत मनकामेश्वर मंदिर) द्वारा स्नान मेला का शुभारंभ किया गया;
Lucknow News by SP Worker On Kartik Purnima occasion organized grand fair
Lucknow News: कार्तिक पूर्णिमा के अवर पर गोमती नगर विस्तार लौलाई ग्रामसभा में भव्य मेले का आयोजन। महंत दिव्या गिरी (महंत मनकामेश्वर मंदिर) द्वारा स्नान मेला का शुभारंभ किया गया।
जनपद लखनऊ के लौलाई ग्रामसभा में सुरेष यादव (जिला सचिव समाजवादी पार्टी) द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला (इन्दिरा जल सेतु) का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महंत दिव्या गिरी जी (मनकामेष्वर मन्दिर) द्वारा मेले का शुभारम्भ किया गया। जिसमें गोपी किषन दीक्षित द्वारा आल्हा का प्रोग्राम किया गया और राकेष श्रीवास्तव ने जादू का कार्यक्रम किया। मषहूर नौटंकी गुलाम वारिस सुल्तानपुरी के द्वारा रंगारंग नौटंकी का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
मेले का आयोजन समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया था। जिसमें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयसिंह 'जयन्त', पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव के साथ सैकड़ों समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि कार्तिका पूर्णिमा एक हिंदू, सिख और जैन सांस्कृतिक त्योहार है, जो पूर्णिमा के दिन या कार्तिक (नवंबर-दिसंबर) महीने के पंद्रहवें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा या देव-दीपावली के रूप में भी जाना जाता है, जो देवताओं की रोशनी का त्योहार है। कार्तिक दीपम एक संबंधित त्योहार है जो दक्षिण भारत और श्रीलंका में एक अलग तारीख को मनाया जाता है।
कार्तिका पूर्णिमा पर लोग सत्यनारायण का व्रत रखते हैं लेकिन 8 नवंबर को ही चंद्र ग्रहण के कारण इस बार चतुर्दशी को व्रत रखा जाएगा. इस दिन दान कार्य सबसे फलदायी माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद और गरीबों में खाना और कपड़े दान करना शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देव दिवाली भी बहुत भव्यता के साथ मनाई जाती है।