Lucknow: वैश्य महासम्मेलन में सुधीर हलवासिया बोले- राजनीति में अधिक सक्रिय होगा वैश्य समाज

Lucknow: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को मोती नगर में अग्रसेन विद्यालय में आयोजित की गई।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-07-24 14:17 GMT

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन।

Lucknow: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (Vaish Mahasammelan) की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक (UP Working Committee meeting) रविवार को मोती नगर में अग्रसेन विद्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर गिरीश कुमार संघी (Former Rajya Sabha MP Dr Girish Kumar Sanghi) एवं राष्ट्रीय महामंत्री व हरियाणा के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के समस्त जिलों के पदाधिकारी, महिला इकाइयों एवं युवा इकाई ने भाग लिया।

आज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है वैश्य समाज: राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ गिरीश सांघी (Former Rajya Sabha MP Dr Girish Kumar Sanghi) ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है वैश्य समाज जो कि सरकार और देश को चलाने में अपना सबसे अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हमारा समाज अनेक घटकों में विभाजित है और करीब 350 से अधिक घटक है। हमें इन सभी घटकों को एक मंच पर लाने की जरूरत है।


एक मंच पर लाने के लिये हमें अपने समाज के निचले और गरीब तबकों को भी जोड़ना होगा। इससे हमारी ताकत में इजाफा होगा। डॉक्टर संघी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि कोई हमारे पर उगंली ने उठा सके। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा (Former Deputy Chief Minister Dr Dinesh Sharma) ने महिलाओं को अधिक से अधिक जागृत करने की सलाह देते हुये कहा कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें।


उत्तर प्रदेश के विकास में हमारे समाज का हर क्षेत्र में सबसे अधिक योगदान: प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया (State President Sudhir S Halwasia) ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में हमारे समाज का हर क्षेत्र में सबसे अधिक योगदान है। प्रदेश में वैश्य समाज की छह करोड़ से अधिक आबादी है। राजनीति के क्षेत्र में अभी काफी पिछड़ा हुआ हैं। आबादी के हिसाब से हमारे समाज के लोगों को राजनीति में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश की राजनीति में भागीदारी हासिल करने के लिये हमारे युवाओं को बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता हैं। इस लक्ष्य को जल्द ही हासिल किया जा सकता हैं। हलवासिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिया कि वे इस अक्तूबर महीने में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और उसके अगले 10 हजार से अधिक लोगों की एक रैली आयोजित करेंगे।


इस सम्मेलन में ये रहे उपस्थित

इस सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि, प्रदेश महामंत्री भारत भूषण गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी मण्डल प्रभारी अरूण जायसवाल (ब्लॉक प्रमुख चहनियां) प्रदेश प्रभारी विनोद सेठ वाराणसी जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, वाराणसी महानगर अध्यक्ष सुशील गुप्ता (पार्षद) लखनऊ जिलाध्यक्ष आकाशदीप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी, कैलाश गुप्ता, अरविन्द जायसवाल, राहुल गुप्ता, संगमलाल गुप्ता, विजित गुप्ता, अंकित गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुधीर गुप्ता सहित जिला और ब्लाक प्रमुख ने भाग लिया।

Tags:    

Similar News