Lucknow News: दबंगों के इशारे पर पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री, दो दरोगा के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Lucknow News: लखनऊ में कमिश्नरेट पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जबरन जमीन कब्जा रहे दबंगों के इशारे पर ठाकुरगंज थाने के पुलिस ने भू स्वामी की लॉकअप में जमकर पिटाई की।

Report :  Sunil Mishraa
Update: 2023-01-15 11:39 GMT

लखनऊ में दबंगों के इशारे पर पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री, दो दरोगा के खिलाफ दर्ज हुआ केस: Photo- Social Media

Lucknow News: लखनऊ में कमिश्नरेट पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जबरन जमीन कब्जा रहे दबंगों के इशारे पर ठाकुरगंज थाने के पुलिस ने भू स्वामी की लॉकअप में जमकर पिटाई की। लाख प्रयास के बाद पीड़ित की कही सुनवाई नही हुई। उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर उसी थाने में दो दरोगा के खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है।

ठाकुरगंज के बरौरा हुसैनबाडी निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्र की घर के पास खाली जमीन है। उन्होंने बताया की इलाके के कुछ दबंग इस जमीन को कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। 8 जनवरी को वो लोग जमीन पर दीवार खड़ी कर रहे थे। पुलिस से उन्होंने पहले ही सांठगांठ कर ली थी। वो विरोध करने पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें लाठी डंडे लेकर दौड़ा लिया।

आरोपियों की बजाय पीड़ित के खिलाफ मुकदमा

दुर्गा ने बताया की जान बचाकर वो घर में घुस गए और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दोनो पक्षों को थाने ले गई। यहां बालागंज चौकी प्रभारी अनिल सिंह तोमर और बीट दरोगा अशोक सिंह के इशारे पर पीड़ित दुर्गा के ही खिलाफ शांति भंग का केस दर्ज कर उन्हे हवालात में डाल दिया गया।

ये भी पढ़ें - फायरिंग कर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस ने दबंग को किया गिरफ्तार 

पूरी रात पीटते रही पुलिस, मेडिकल भी नही करवाया

पीड़ित ने बताया की 9 जनवरी की रात दरोगा अनिल तोमर और अशोक सिंह ने उन्हें हवालात से निकालकर पूरी रात उनकी पिटाई की। इसके बाद सुबह अस्पताल से गए लेकिन मेडिकल नही करवाया। जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित से सभी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोपी पुलिसवालो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विकास राय का कहना है की कोर्ट के आदेश पर आरोपी दरोगा व अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News