Lucknow News: सपा का योगी सरकार पर हमला, 'भाजपा सरकार में जमकर हो रहा अवैध खनन'

Lucknow News: समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कई पोकलैंड मशीनों के अवैध खनन किया जा रहा है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-29 06:34 GMT
पोकलैंड मशीनों से हो रहा अवैध खनन (Video: Social Media)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कई पोकलैंड मशीनों के अवैध खनन किया जा रहा है। हालांकि मीडिया सेल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह वीडियो किस जिले का है। लेकिन, यह जरुर दावा किया है ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है।

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा सरकार में होता ये अवैध खनन योगी जी के भ्रष्टाचार मुक्ति के जीरो टॉलरेंस के दावों पर सवाल है। प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों को लगाकर 6 सालों से अनवरत होता ये अवैध खनन योगी जी के दावों की धज्जियां उड़ा रहा। ये वीडियो साक्षात भ्रष्टाचार का उदाहरण और NGT के गाइडलाइंस का उल्लंघन है।  

बता दें कि योगी सरकार पर सपा लगातार हमलावर है। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि अच्छा नहीं है बच्चों के सिर पर बोझ का होना… सरकारी काम में खुलेआम बाल मज़दूरी शर्मनाक ही नहीं निंदनीय भी है। 


Tags:    

Similar News