Lucknow Weather Today: गर्म हवा के थपेड़ों से लखनऊ बेहाल, अगले 15 दिन कहर बरपाएगी गर्मी...जानें आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 15 April 2023: लखनऊ सहित यूपी के अन्य जिलों में आगामी 15 दिनों में मौसम और तल्ख रहने का अनुमान है। धूप का असर बढ़ने की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आसमान में छिटपुट बादल जरूर हैं, लेकिन बारिश की संभावना अभी नहीं है।

Update: 2023-04-15 05:00 GMT
Lucknow Ka Mausam 15 April 2023 (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 15 April 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में गर्मी तेजी से गर्म होने लगा है। लू चलने लगी है। अप्रैल के पहले हफ्ते से बारिश थमने के बाद से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह के समय हवाओं से थोड़ी राहत जरूर मिलती है लेकिन 10 बजे के बाद से धूप कड़ी होने लगती है। लखनऊ में दोपहर 12 बजे के बाद धूप का कहर तेजी से बढ़ने लगता है। लखनऊ के अलावा यूपी के अधिकांश जिलों का हाल कमोबेश इसी तरह है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार (15 अप्रैल) को भी आसमान में बादल रहेंगे। तेज धूप और ह्यूमिडिटी कम होने की वजह से राजधानीवासियों झुलसने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। हल्की चलती हवाएं गर्मी को लगातार बढ़ा रही हैं। लखनऊ, वेस्ट यूपी, पूर्वांचल और एनसीआर तक में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 15 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल रहेंगे।

लखनऊ का तापमान 40 के पार
लखनऊ का तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब रह सकता है। इसी प्रकार की स्थिति अगले 15 दिनों तक बने रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति बन सकती है। अब तक जो हवाएं सुकून दे रही थी वही अब लोगों को परेशान कर रही है। धूल भरी हवा और लू के चलते राजधानी वासियों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। लखनऊ का तापमान अचानक काफी बढ़ा है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार, 'अगले दो दिनों के भीतर तापमान और बढ़ेगा। इस दौरान राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। आगामी दो दिनों के मौसम पूर्वानुमान में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ेगा।

प्रयागराज-वाराणसी-झांसी भी बेहद गर्म
आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इसके अलावा, धर्मनगरी वाराणसी, बलिया, फतेहपुर और मेरठ में भी शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इन दिनों बुंदेलखंड बेहद गर्म है। झांसी में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो अलीगढ़ में 39 डिग्री के करीब है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News