Lucknow Weather Today 18 June 2023: लखनऊ में इस डेट से होगी मानसूनी बारिश, अलर्ट जारी

Lucknow Weather Today 18 June 2023: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, 18 जून से प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखेगा। कई जिलों में बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में भी जल्द मौसम करवट लेगा।

Update: 2023-06-18 01:47 GMT
Lucknow Weather Today 18 June 2023 (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Weather Today 18 June 2023: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से त्राहिमाम मचा है। राजधानी लखनऊ से पूर्वांचल तक के हिस्सों में हीट वेव (Heat Wave in UP) का कहर जारी है। तपिश से परेशान प्रदेश की जनता आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने सुकून देने वाली जानकारी दी है। आंचलिक मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 जून से गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. ध्रुव सेन सिंह (LU Pro. Dr. Dhruv Sen Singh) ने मीडिया को बताया कि, 'चक्रवात ब‍िपरजॉय' (Cyclone Biparjoy) से अगर बरसात हो गई तो ठीक, वर्ना मानसून आने का इंतजार करना पड़ेगा। उनके अनुसार, मानसून आने में अभी हफ्ते भर का समय लग सकता है।' वहीं, अन्य मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान में बताया है कि, बिपरजॉय का असर उत्तर प्रदेश में 18 जून से अगले तीन दिनों तक दिखेगा। इसके असर से 18 जून को वेस्ट यूपी और 19 जून से पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी।

आज से दिखेगा 'बिपरजॉय' का असर !

लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'बिपरजॉय का असर 18 जून, 2023 से थोड़ा बहुत दिखने लगेगा। जबकि, 19, 20 जून को आगरा, झांसी सहित अन्य जिलों में इसका ज्यादा असर दिखेगा। इस दौरान, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West UP Weather) में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है।'

लखनऊ में पारा 41 पार, रहेगी बादलों की आवाजाही

लखनऊ में गर्मी का कहर बरकरार है। रविवार (18 जून) को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। बादलों की आवाजाही से सूरज की तेज धूप से भले थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन वो ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में 2 डिग्री की गिरावट नजर आ रही है।

24-25 जून से हो सकती है मानसूनी बारिश

मौसम वैज्ञानिक कहते हैं, यूपी में चक्रवात के कारण बारिश हो गई तो ठीक ही रहेगा। नहीं तो यहां बरसात के लिए मानसून का इंतजार करना होगा। इसके लिए अभी लोगों को करीब हफ्ते भर ठहरना पड़ सकता है। यूपी में मानसून वाली बारिश 24-25 जून तक होने का पूर्वानुमान है। विशेषज्ञ बताते हैं, यूपी में मानसून बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) होकर आता है। इसलिए पहले मानसून लखनऊ आएगा फिर प्रयागराज की तरफ बढ़ेगा।

Tags:    

Similar News