Lucknow Weather Today: लखनऊ में बारिश शुरू, ठंड बढ़ेगी या घटेगी ? जानें मौसम का पूर्वानुमान

Lucknow Ka Mausam 20 January 2023: लखनऊ में सर्दी कम होने लगी है। बारिश भी आज से शुरू हो गई है। अभी फिलहाल लखनऊ में येलो अलर्ट जारी है।

Written By :  aman
Update: 2023-01-20 12:19 GMT

Lucknow Weather Today (Photo - Newstrack)

Lucknow Ka Mausam 20 January 2023: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। हालांकि, दोपहर के वक्त खिली धूप की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। राजधानी लखनऊ में भी सर्दी का सितम धीरे-धीरे कम हो रहा है। बीते 1 जनवरी से लखनऊ वासियों को कड़कडाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा था। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी ने यूपी में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया। मगर, मकर संक्रांति के बाद मौसमी बदलाव से थोड़ी राहत मिली है।

लखनऊ में सर्दी का सितम पहले की तुलना में थोड़ा कम हुआ है। यही वजह है कि गुरुवार को गुनगुनी धूप से राजधानीवासियों को बहुत हद तक सर्दी से राहत दी। बावजूद, शीतलहर (Cold Wave in Lucknow) और गलन अभी भी जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप निकलने से लोगों को दिन में ठंड से काफी हद तक राहत मिल रही है। शुक्रवार (20 जनवरी) को भी मौसम पहले की ही तरह रहने का अनुमान है। 

.22 जनवरी से लखनऊ में बादलों की आवाजाही

आंचलिक मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Mohd Danish) ने बताया कि अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि, 22 जनवरी से लखनऊ में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। राजधानी में 23 जनवरी को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। बारिश के बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। जिसके बाद लोगों को सर्दी कम होने का एहसास होने लगेगा।


आज से ठंड होगी कम, गलन बरकरार 

लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को गलन वाली ठंड का अहसास हो रहा है। इस वक्त लखनऊ में 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert in Lucknow) जारी है। शाम ढलते ही सर्दी राजधानी को आगोश में ले लेती है। जिस कारण लोग देर शाम से ही अपने घरों में कैद हो जाते हैं। शुक्रवार (20 जनवरी) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया जा रहा है। आज भी गलन वाली ठंड से लोगों का सामना होगा। भले ही धूप कुछ समय के लिए राहत प्रदान करेगी।  

फरवरी से मिलेगी राहत 

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लखनऊ में तापमान में बढ़ोतरी होगी। बावजूद पूरी जनवरी ठंड घटती-बढ़ती रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धीरे-धीरे तापमान चढ़ता जाएगा। फरवरी 2023 तक ठंड से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।


लखनऊ, मुजफ्फरनगर और कानपुर में टूटे रिकॉर्ड

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा मुजफ्फरनगर और कानपुर में इस साल सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वेस्ट यूपी में सर्दी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, झांसी, वाराणसी, सहारनपुर, फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती और हमीरपुर में भी पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Tags:    

Similar News