Lucknow Weather Today: लखनऊ में गलन और कोहरे का कहर, कल कैसा रहेगा मौसम ?

Lucknow Ka Mausam 12 January 2023: लखनऊ में गुरुवार को भी 'Cold Day Conditions' बनी हुई है। यहां घने कोहरे के साथ दिन शुरू हुआ। रातें और सर्द हो रही हैं।

Written By :  aman
Update: 2023-01-12 13:58 GMT

Weather today (सोशल मीडिया)

Lucknow Ka Mausam 12 January 2023: देश का सबसे बड़ा सूबा इन दिनों कड़ाके की ठंड के चपेट में है। राजधानी लखनऊ में हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। लखनऊ वासी जेब से हाथ निकालने में भी कतराते नजर आ रहे हैं। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार (12 जनवरी) को भी प्रदेश की राजधानी कोहरे और गलन सर्दी की चपेट में रहेगा। हालांकि, दिन के समय खिली धूप दिखाई देगी। मगर, पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं धूप की तपिश का एहसास नहीं होने देगी। दिन के समय भी लोगों को मोटे शर्ट और स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

यहां देखें लखनऊ में आज मौसम की ताजा जानकारी

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार को भी लखनऊ में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। कोल्ड-डे की स्थिति (Cold Day Conditions) अभी बनी रहेगी। मौसम पूर्वानुमान में गुरुवार से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, गुरुवार को धूप खिलने से ठंड से मामूली राहत मिल सकती है। बुधवार को भी दोपहर बाद धूप खिली दिखी, जिससे तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिली।

लखनऊ में गुरुवार को ठंड से मामूली राहत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सर्दी का कहर अभी जारी रहेगा। बुधवार को भी 'कोल्ड डे कंडीशन' रहा। हालांकि, शाम होते-होते घने कोहरे ने जिले को अपनी आगोश में ले लिया। जैसे-जैसे रात गहरायी ठिठुरन बढ़ती चली गई। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, रात के वक्त तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से शहरवासियों को सर्दी से राहत मिल सकती है।

लखनऊ सहित इन जिलों में 'सर्दी का सितम' जारी

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक और बुंदेलखंड से तराई वाले इलाकों तक शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ (lucknow weather), गोरखपुर (Gorakhpur Weather Forecast ), धर्मनगरी अयोध्या (Ayodhya), बरेली (Bareilly), मुरादाबाद (Moradabad) और मेरठ मंडल में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह रहा है। औद्योगिक नगरी कानपुर (Kanpur weather), वाराणसी (Varanasi Weather Forecast), झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल में पारा सामान्य से कम रहने की संभावना है। लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर मंडल में आजकल रातें बेहद सर्द रह रही हैं। इन जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि, अगले 24 घंटों में घने कोहरे और कई स्थानों पर शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। कड़कड़ाती सर्दी से आम जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। ठंड से फ़िलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। यूपी के ज्यादातर हिस्सा 1 जनवरी 2023 से है कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

Tags:    

Similar News