Lucknow Weather: लखनऊ में कल भी मौसम रहेगा सुहाना, पूरे दिन होगी झमाझम बारिश

UP Weather Update : यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-22 12:19 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Click the Play button to listen to article

Lucknow Weather Today 22 July 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज भी पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा। गौरतलब है कि बीते 2 दिनों से लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बारिश का सिलसिला देखने को मिला। लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जनपदों में लोगों को जुलाई के महीने में तेज धूप और भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि 20 जुलाई से प्रदेश के पूर्वांचल तरह पश्चिमांचल समेत सभी हिस्सों में अच्छी खासी मानसूनी बारिश देखने को मिली, जिसके बाद इन सभी क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना हुआ है।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी सुहाना रहेगा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में आज पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा। बीते दिन लखनऊ के चारबाग आलमबाग गोमती नगर समेत शहर के कई अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में घुटनों तक लबालब पानी भर गया जिसके कारण लोगों को आने जाने में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के कारण कई इलाकों में विद्युत सेवाएं भी बाधित रहीं।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के गोरखपुर बलिया आजमगढ़ मऊ जौनपुर वाराणसी समेत कई अन्य जनपदों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमांचल के कई जनपदों में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसूनी बारिश का यह सिलसिला लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज भी कल के समान रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में लखनऊ का तापमान आज 2 डिग्री सेल्सियस तक और नीचे जा सकता है। आज सुबह 7:00 बजे लखनऊ में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास का मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लखनऊ में वायु गुणवत्ता बारिश के बाद थोड़ी सुधरी तो थी मगर आज एक बार फिर गंभीर स्थिति की ओर जाती ही दिख रही है। आज सुबह के वक़्त तालकटोरा हजरतगंज समेत लखनऊ के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 70 के आसपास दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तो AQI 90 के करीब पहुँच चुका है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बावजूद लखनऊ में वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्थिति में बनी हुई है।

Tags:    

Similar News