Mainpuri News: आंगनवाड़ी महिला का फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mainpuri News: आंगनबाड़ी में काम करने वाली एक महिला अचानक अपने घर से बाहर नहीं निकली। इसके बाद आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो पुलिस के होश उड़ गए।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-13 13:27 GMT

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Mainpuri News: मैनपुरी जिले में आंगनबाड़ी में काम करने वाली एक महिला अचानक अपने घर से बाहर नहीं निकली। इसके बाद आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो पुलिस के होश उड़ गए। महिला का शव फांसी की फंदे पर झूल रहा था। मामला बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मिरकिचिया का है। यहां पर रहने वाली मिथिलेश वर्मा नाम की महिला कौआ टांडा में आंगनबाड़ी के पद पर तैनात थी। महिला रोजाना अपने घर से बाहर निकाल कर आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचती थी लेकिन आज महिला काफी देर तक अपने घर से बाहर नहीं निकली। जब महिला अपने घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ जरूर है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर पुलिस को जानकारी दी।

2 दिन पहले परिवार में हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका मिथिलेश वर्मा का उसके परिवार के कुछ लोगों से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद क्या हुआ इसके बारे में कुछ नहीं पता। वही इस घटना की जानकारी जब फॉरेंसिक टीम और पुलिस को हुई तो दोनों टीम में मौके पर पहुंच गए। जहां फांसी के फंदे पर झूल रही महिला के शव को नीचे उतारने का काम किया गया। महिला के आसपास सुसाइड नोट को भी चेक किया गया लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के बारे में पता चला सकेगा। फिलहाल में इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम झा गया।

Tags:    

Similar News