Lucknow Weather: लखनऊ में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा मिजाज, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा हाल

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-10-22 02:28 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 22 October 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते एक सप्ताह से मौसम साफ रहा है। आज जनपद के ज्यादातर इलाकों में दोपहर बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है हालांकि सुबह के वक्त कई जगहों पर आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में आज दोपहर 12:00 बजे तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, इसके बाद इन सभी जगहों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में भी आज सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत प्रदेश के 10 जनपदों में अगले 72 घंटे तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) अब धीरे-धीरे अपना मिजाज बदल रहा है। आज जनपद के ज्यादातर इलाकों में दिन के वक़्त आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के वक्त जनपद के गोमतीनगर, चिनहट, आलमबाग, मोहनलालगंज, चारबाग समेत कई अन्य इलाकों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं हालांकि, दोपहर बाद जनपद के इलाकों में मौसम साफ होने का अनुमान है। लखनऊ के साथ-साथ सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, बाराबंकी समेत कई अन्य जनपदों में भी आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी जनपदों के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से ही हल्के बादल छाए रह सकते हैं, दोपहर बाद जनपद के कुछ हिस्सों में मौसम साफ होने का अनुमान है। धूप कम होने के कारण आज इन सभी जनपदों के तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अक्टूबर महीने में मौसम साफ रहने का अनुमान है दिन के वक्त तेज धूप रहेगी हालांकि तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में टूबर के पहले सप्ताह में हुए रिकॉर्ड स्तर की बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, मूसलाधार बारिश के कारण इन सभी जनपदों के कई प्रमुख सड़कों तथा बाजारों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आज दिन के वक्त आंशिक रूप से बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती मऊ, आजमगढ़, जौनपुर तथा वाराणसी समेत कई अन्य जनपदों में आज दिन के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर 12:00 बजे के बाद इन सभी जनपदों के कुछ इलाकों में मौसम साफ होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी जनपदों में पूरे अक्टूबर महीने मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को हल्के ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के कुछ जनपदों में भी आज सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इन सभी जनपदों में दोपहर 11:00 बजे तक खिलकर धूप निकल जाएगी जिसके कारण लोगों को दिन के वक्त हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समय पूर्वांचल के कई अन्य जनपदों में रिकॉर्ड स्तर की बारिश हुई। इन सबके अलावा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थनगर जनपद में रिकॉर्ड स्तर के बारे में देखने को मिले जिसके कारण इस वक्त यूपी के 18 जनपद बाढ़ के चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी जनपदों में इस पूरे महीने मौसम साफ रहने का अनुमान है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) आज अपना मिजाज बदलता नजर आएगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में आज पूरे दिन आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, दोपहर तक इन सभी जनपदों ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। लखनऊ की तरह कानपुर में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 40AQI

2. तालकटोरा - 41AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 38AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 35AQI

5. गोमती नगर - 37AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 42AQI

Tags:    

Similar News