Lucknow Weather Today: गर्मी के बढ़ाई लखनऊ में बिजली की डिमांड, अगले दो दिनों में बदलेगा मौसम..जानें आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 25 February 2023: लखनऊ में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। मौसम पूर्वानुमान में कहा जा रहा है कि आगामी दो दिनों में कुछ बदलाव दिख सकता है।

Written By :  aman
Update:2023-02-25 06:13 IST

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 25 February 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। फरवरी में गर्मी से परेशान लोगों को धूप-छांव देखने को मिल रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच हल्की हवा का असर भी बरकरार है। सालों बाद फरवरी में इतनी गर्मी आम आदमी सहित किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। राजधानी में फिलहाल सुबह-शाम हल्का सर्द मौसम है। जबकि, दोपहर में तेज धूप लोगों के पसीने निकाल रही है। आलम ये है कि कुछ दिन पहले तक जो धूप सुकून देती थी अब वही खलने लगी है। धूप में बैठना मुश्किल हो गया है।

लखनऊ में शुक्रवार को सुबह से धूप खिली रही। तड़के हल्की ठंड का एहसास हुआ था। लेकिन, जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा धूप की तपिश बढ़ने लगी। बीच-बीच में धूप-छांव का खेल जारी रहा। IMD के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि, न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

बढ़ रहा तापमान, हवाओं ने दी कुछ राहत

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार (25 फ़रवरी) को भी खिली धूप देखने को मिलेगी। हालांकि, 10-11 किलोमीटर प्रतिघंटा चलने वाली हवाएं थोड़ी राहत जरूर देंगी। राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, फ़रवरी के आखिरी दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

अगले दो दिनों का मौसम होगा निर्णायक

प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है अगले महीने होली तक मौसम में अत्यधिक गर्मी होगी या नहीं इसके लिए आगामी दो दिनों का मौसम बेहद खास होगा। मौसम और हवा के बनते रुख से ही स्पष्ट हो पाएगा कि, होली तक तापमान क्या रंग दिखाएगी। क्योंकि, अगले दो दिन में पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बर्फ अधिक गिर सकती है। अगर, ऐसा होता है तो उसका असर लखनऊ, कानपुर सहित आसपास के जिलों के तापमान पर भी पड़ेगा। शहर का आगामी दो दिनों का मौसम निर्णायक सिद्ध हो सकता है।

लखनऊ में बढ़ी बिजली की मांग

बढ़ते तापमान के बीच राजधानी लखनऊ में बिजली की मांग बीते तीन दिनों से बढ़ी है। जानकारी के अनुसार, अभी तक 500-550 मेगावाट बिजली की खपत हो रही थी। लेकिन, गुरुवार को बिजली की मांग 700 मेगावाट तक पहुंच गई। उम्मीद की जा रही है जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी बिजली की डिमांड भी प्रतिदिन बढ़ने की संभावना है। वहीं, सरकारी और निजी कार्यालयों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं। अनुमान है होली तक बिजली की मांग 1000 मेगावाट तक पहुंच सकती है। 

Tags:    

Similar News