Lucknow Weather Today: लखनऊ में बारिश इतने दिनों तक, IMD ने जरी किया अलर्ट

Lucknow Ka Mausam 28 January 2023: बारिश के बाद लखनऊ की फिजां बदली-बदली सी है। सर्द हवाओं ने पारा गिराया है। लेकिन, जल्द ही एक बार फिर तापमान में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Written By :  aman
Update: 2023-01-28 14:09 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 28 January 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले आजकल बदलती मौसम का आनंद ले रहे हैं। हफ्ते की शुरुआत बारिश से हुई। जिसके बाद लखनऊ का मौसम खुशगवार हो गया। राजधानीवासियों को कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ शीतलहर और कोहरे के सितम से राहत मिली है। नवाबों का शहर लखनऊ बीते दो महीने से ठंड की चपेट में था।

मकर संक्रांति के बाद से यूपी की राजधानी की फिजां बदली-बदली सी है। हफ्ते भर खिली धूप के बाद बारिश ने अचानक मौसम बदल दिया। शुक्रवार को भी शहर के आसमान में बादलों की आवाजाही देखी गई। खिली धूप के बावजूद पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड कायम रखा। चार दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर राजधानी में ठंड का एहसास हुआ। शनिवार (28 जनवरी) को भी हालात ऐसे ही रहेंगे।

लखनऊ में आज रहेगी ठंड

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 जनवरी से एक बार फिर मौसमी बदलाव देखने को मिला। बादलों का आना-जाना लगा रहा। 25 जनवरी को लखनऊ में दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले, तीन-चार दिन तापमान ऊपर गया था। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। आपको बता दें कि लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

बादलों की आवाजाही के बीच चलेंगी सर्द हवाएं

लखनऊ आंचलिक विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया, बरसात से पहले राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मगर, बारिश होने के बाद न्यूनतम तापमान (Lucknow Minimum Temperature) में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ सहित आसपास के इलाके में सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी। इस बीच बादलों की आवाजाही भी जारी रहेगी। पहाड़ों से चलने वाली हवाएं लोगों को ठंड का एहसास करवाएंगी। विभाग का कहना है कि, मौसम में अभी कोई बहुत बड़ा बदलाव एक-दो दिन देखने को नहीं मिलेगा।

अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान ऊपर जाएगा

आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ सहित अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में बढ़ता नजर आएगा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच जाएगा। वहीं, कुछ जिलों में न्यूनतम टेंपरेचर 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हालांकि, पारा इससे ज्यादा नहीं गिरेगा।

Tags:    

Similar News