Akhilesh Yadav: योगी व मोदी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ...हमारा भगवान है पीडीए

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक से लोकसऊभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बैठक की।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-09 11:04 GMT

Akhilesh Yadav (सोशल मीडिया) 

Akhilesh Yadav: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक में सपा के वर्तमान विधायकों और पूर्व विधायकों शामिल हुए और अखिलेश यादव के साथ प्रदेश में सपा की लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर मुख्य रूप से चर्चा की। बैठक के दौरान सभी विधायकों और पूर्व विधायकों ने अपने लोकसभा क्षेत्र के दावेदारों के नाम और आगामी आमचुनाव को लेकर अपने सुझाव सील बंद लिफाफे में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपे।

अखिलेश से हुई स्वामी प्रसाद की शिकायत

सपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म एवं हिन्दुओं को लेकर दिये जा रहे विवादित बयान की वजह से क्षेत्र में पार्टी को हो रहे नुकसान के बारे में कुछ विधायकों और पूर्व विधायकों ने अखिलेश यादव के समक्ष मुद्दा उठाया और स्वामी प्रासद मौर्य की शिकायत की। इस दौरान अखिलेश यादव ने बैठक में शामिल पार्टी के विधायकों को आश्वासन दिया कि, अब ऐसी बातें दोबारा सामने नहीं आएंगे। हालांकि देखना यह होगा कि क्या इसके बाद भी स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दुओं पर विवादित बयान देना जारी रखेंगे या फिर यहीं से पूर्ण विराम लग जाएगा।

यूपी से बीजेपी का होगा सफाया

विधायकों के संग बैठक खत्म होने के बाद अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में प्रेस से बात की। अखिलेश ने कहा कि बैठक में पार्टी के विधायकों और पूर्व विधायकों से कहा कि जितना उन्हें वोट पहले मिला था उससे बढ़ चढ़कर के इस बार समाजवादी पार्टी के जो भी प्रत्याशी हो उनकी मदद करें और उनको ज्यादा वोट दिलाए। हमें उम्मीद है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा जिससे भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा। मीडिया से बात के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

जब किसान खुश होगा, तभी बनेगा भारत विकसित

केंद्र व राज्य की सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा। लेकिन मैं भाजपा के पूछना चाहता हूं कि प्रदेश में किसानों की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। उनकी इनकम दोगुनी की बजाय घट रही है। प्रदेश व देश के किसानों की आर्थिक उत्थान के बिना क्या विकसित भारत किसानों के बिना आय बढ़े हो जाएगा? उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा।

लोगों को मिली रहीं अपमान भरी नौकरी

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी नौकरी मिल रही है वह अपमान से भरी नौकरी है। जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा देश, प्रदेश के नौजवानों को सम्मान का रोजगार मिलेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने मेट्रो हर शहर में दी। लखनऊ, कानपुर, आगरा की मेट्रो, दिल्ली से नोएडा, ग्रेट नोएडा जोड़ने वाली मेट्रो समाजवादियों की देन है। 2017 से अभी तक 8.4 करोड़ लोगों ने मेट्रो में सफर किया है, इतनी बड़ी उपलब्धि भाजपा की किसी योजना की नहीं होगी।

भाजपा राज्य में असुरक्षित हैं महिलाएं

महिला सुरक्षा मुद्दे पर उन्होंने कहा कि NCRB के अगर हम आंकड़े देखें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। जब से भाजपा की सरकार दिल्ली में आई है एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। आंकड़ों में उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो एमओयू हुए थे क्या वो जमीन पर दिख रहे हैं। क्या इंसेंटिव के लिए बजट था? बीजेपी सरकार को मिलकर हटाना है। प्रदेश में बिजली की समस्या दूर करना भी समाजवादी सरकार की देन है।

बिलकिस बानो पर अखिलेश ने दिया बयान

अखिलेश ने कहा कि किसी का भगवान कोई भी हो हमारा भगवान पीडीए है। बिलकिस बानो केश में अखिलेश ने कहा कि हम बीजेपी पर नहीं बल्कि न्यायालय पर हम भरोसा करते हैं। जितने लोगों पर सरकार ने झूठा मुकदमा लगाकर भेजा है, हमें भरोसा है सबको न्याय मिलेगा। भाजपा की सरकारें अल्पसंख्यक के खिलाफ है।

Tags:    

Similar News