UP Politics: आरएलडी के साथ गठबंधन पक्की, कांग्रेस के साथ अलायंस पर अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब

UP Politics: शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश की दो ताकतवर सियासी पार्टियां सपा और बसपा ने अपने नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2024-01-20 08:53 GMT

Akhilesh Yadav   (photo: Newstrack.com )

UP Politics: लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। अगले दो माह के अंदर चुनाव आयोग कभी भी देश में आम चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकती है। ऐसे में राजनीतिक गधिविधियां तेज हो गई हैं। सियासी दलों का बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश की दो ताकतवर सियासी पार्टियां सपा और बसपा ने अपने नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की।

सपा प्रदेश दफ्तर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पूर्व सांसदों एवं पूर्व विधायकों के साथ मीटिंग की। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को जब गणतंत्र दिवस मन रहा होगा तो हमारी पार्टी का पूरा संगठन गांव स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा। अखिलेश ने कहा कि पूर्व में भी सपा इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करती रही है और संविधान के निर्माण और देश को आजादी दिलाने में योगदान देने वालों को याद करती रही है।


इंडिया गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस दौरान यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन का क्या स्वरूप रहेगा, इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी से अच्छी बात हुई है। हमने मिलकर सात सीटों पर चर्चा की है। हालांकि, उन्होंने सीटों का नाम खुलासा करने से इनकार कर दिया। सपा प्रमुख ने इस दौरान कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के साथ भी गठबंधन की बात हो रही है। कई बैठक दिल्ली में हो चुकी हैं।

बहुत जल्द ही और बैठक होगी और रास्ता निकाल लिया जाएगा। INDIA गठबंधन मजबूत हो, सवाल सीट का नहीं जीत का है। जीत के आधार पर हम सब लोग मिलकर फैसला लेंगे। अखिलेश यादव का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस अधिक सीटों की डिमांड कर रही है, जिसके लिए अखिलेश तैयार नही हैं। बताया जा रहा है कि इस बात पर पेंच फंसा हुआ है।


वोटर लिस्ट में सपा के वोटरों को जोड़ो जाएगा – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जानबूझकर सपा के वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। जिन मतदाताओं के नाम 2019 के लोकसभा चुनाव में लिस्ट में थे, 2022 में उनके नाम काट दिए गए। इसको लेकर पार्टी नेताओं ने आयोग से साक्ष्य के साथ शिकायत की थी लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए 23 जनवरी को जो नई वोटर लिस्ट आएगी, सपा उसकी अच्छी तरीके से जांच करेगी। संगठन के सभी लोग, सभी वरिष्ठ नेता मिलकर उस वोटर लिस्ट में सपा के वोटर जो छूट गए या काटे गए उन सबको शामिल करने का काम करेंगे। 


Tags:    

Similar News