Lucknow Crime: NRI से छेड़छाड़ के आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

Lucknow Crime: अधिकारियों ने आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है साथ ही उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-09-11 12:22 IST

Lucknow Crime (Pic: Social Media)

Lucknow Crime: लखनऊ नगर निगम के जोन 7 में NRI महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला जोन 7 के जोनल ऑफिस में गृह कर से संबंधित कार्य के लिए पहुंची थी। इसी बीच उससे छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला प्रकाश में आने के बाद अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है साथ ही उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले पर अभी तक आधिकारिक रूप से किसी अधिकारी ने बयान नहीं दिया है। 

ATM तक ले जाने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप

इंदिरानगर निवासी महिला जोन साथ स्थित नगर निगम कार्यालय में अपने पैतृक आवास का गृह कर नामांतरण कराने पहुंची थी। उसके पास शुल्क के कैसे कम पड़ गए। आरोप है कि इस दौरान उसे ATM तक ले जाने के बहाने नगर निगम में तैनात कर निरीक्षक उदय त्रिपाठी सुनसान जगह पर लेकर चला गया। यहां उससे छेड़छाड़ को अंजाम दिया गया साथ ही उससे जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। महिला ने विरोध किया तो उसे वापस जोन सात कार्यालय में लाकर छोड़ दिया और यह बात किसी से न बताने के लिए भी कहा। कार्यालय में पहुंचने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अधिकारियों को बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। यह पूरा वाकया 4 सितम्बर का बताया जा रहा है। वहीं, शिकायत के आधार पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने प्रारंभिक जांच जोनल अधिकारी आकाश कुमार को सौंपी थी। जांच के आधार पर नगर आयुक्त ने आरोपी उदय को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विस्तृत जांच मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दी गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी महिला की आपबीती

शाम चार बजे के करीब आरोपी उदय ने महिला को जोन सात कार्यालय में छोड़ दिया था। इसके बाद उसने कार्यालय में तैनात महिला अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों से मामले की शिकायत की। पीड़िता का यह दर्द कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। पूरा मामला जब नगर आयुक्त तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल आरोपी को सस्पेंड करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया। आरोपी के इस कृत्य को नगर महापालिका सेवा नियमावली (नगर निगम) 1962 के आचरण नियमावली के विरुद्ध बताया गया है। बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी उदय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। 

Tags:    

Similar News