Lucknow News: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक, कई जिलों के बदले प्रभारी

Lucknow News: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

Update: 2023-11-20 09:45 GMT

लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी है। बैठक में कई जिलों के पदाधिकारियों को बदले जाने का भी निर्णय किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महासचिव संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ला, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी भी बदल दिये गये हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा।

Tags:    

Similar News