Lucknow News: राजभवन के पास धरने पर बैठे कांग्रेसी, अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग

Lucknow News: प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों प्रकाशित हुई रिपोर्ट में सेबी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन के बीच संबधों का विवरण दिया गया था। इस मामले में किसी भी तरह की कोई कारवाई नही की गई।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-08-22 08:30 GMT

Lucknow News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों का आरोप है कि अडानी के भ्रष्टाचार, उसमें सेबी की संलिप्तता तथा इन सभी मामलों की जेपीसी से जांच नहीं हो रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 

अडानी के भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कई कांग्रेस पदाधिकारी गुरुवार को राजभवन के लिए निकले। यहां पहुंचकर कांग्रेसियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अडानी के भ्रष्टाचार की जेपीसी से जांच कराई जाए। मामले में सेबी की संलिप्तता का भी पूरा खुलासा किया जाए। 


 राजभवन के पास धरने पर बैठे कांग्रेसी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अडानी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्ती लिए प्रदर्शनकारी राजभवन के पास ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों प्रकाशित हुई रिपोर्ट में सेबी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन के बीच संबधों का विवरण दिया गया था। इस मामले में किसी भी तरह की कोई कारवाई नही की गई। सरकार ने सारे खुलासों को मानने से इंकार कर दिया है।



 

Tags:    

Similar News