Lucknow News: दंपति ने गोमती नदी में लगायी छलांग, पति की मौत, पत्नी को मछुआरों ने निकाला

Lucknow News: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट पुल से दंपति ने गोमती नदी में छलांग लगा ली। नदी में मौजूद मछुआरों ने पत्नी को पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन पति की डूबने से मौत हो गयी।

Update: 2024-06-02 05:49 GMT

लखनऊ में दंपति ने गोमती नदी में लगायी छलांग (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट पुल से दंपति ने गोमती नदी में छलांग लगा ली। दंपति के नदी में छलांग लगाते देख पुल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। वहीं नदी में मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी को पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन पति की डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गयी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट पर रविवार सुबह दंपती अपनी बेटियों के साथ पहुंचा। दोनों बेटियों को पुल पर खड़ा कर दंपति ने अचानक गोमती नदी में छलांग लगा दी। दंपति के गोमती में कूदते ही दोनों बच्चियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चियों को चीखते देख पुल से गुजर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तब नदी में मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पानी से बाहर निकाल लिया। वहीं युवक पानी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक घटना की पीछे वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Tags:    

Similar News