Lucknow News: नवयुग कॉलेज में बजट पर हुई चर्चा, पैनल ने कहा- केन्द्रीय बजट सर्वाधिक सकारात्मक

Navyug Kanya Mahavidyalay: प्रो. गुंजन द्वारा रोजगार के लिए नई योजनाओं, आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी, घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा का समर्थन करने की योजनाएं, छात्रों के लिए ई वाउचर,नव युवकों के लिए नौकरी के अवसर और इंटर्नशिप प्रावधान, स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-27 13:30 GMT

Lucknow News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नवयुग कन्या महाविद्यालय की ओर से केंद्रीय बजट- 2024 पर चर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केकेवी कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गुंजन पांडे और चार्टर्ड अकाउंटेंट आर.एल बाजपेई विशेष अतिथि रहे। बजट पैनल में अतिथियों के साथ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय, वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनुरिमा बनर्जी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से मुस्कान उपाध्याय रहीं। सत्र की संयोजक डॉ. प्रतिमा घोष रहीं।

डिजिटल फसल सर्वेक्षण से कई लाभ

प्रो. गुंजन द्वारा रोजगार के लिए नई योजनाओं, आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी, घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा का समर्थन करने की योजनाएं, छात्रों के लिए ई वाउचर,नव युवकों के लिए नौकरी के अवसर और इंटर्नशिप प्रावधान, स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। उन्होंने डिजिटल फसल सर्वेक्षण जैसी कृषि में नई योजना शुरू करने पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आर.एल. बाजपाई ने ओल्ड पेंशन रिजीम और नई पेंशन रिजीम के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स और शार्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स में विभेद को भी समझाया तथा इसके प्रभावों के बारे में जानकारी दी।


एंजल टैक्स के प्रभाव बताए

प्रो. मंजुला उपाध्याय ने प्राकृतिक खेती, पर्यटन विकास, गरीबों के लिए योजनाओं को जारी रखने, एंजल टैक्स के उन्मूलन के सकारात्मक प्रभावों तथा नवीकरणीय ऊर्जा और कई अन्य पहलुओं के संबंध में केंद्रीय बजट पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. अनुरिमा बनर्जी ने बजट के व्यापक आर्थिक पहलुओं,आदिवासी प्रोत्साहन और ढांचागत विकास पर सभी का ध्यान केंद्रित किया। वाणिज्य विभाग की डॉ. अरिमा पांडे ने केंद्रीय बजट में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पहलू साझा किए।

छात्राओं को कई पहलुओं के बारे में बताया

वाणिज्य विभाग की डॉ. सुखमणि गांधी ने रोजगार योजना और डॉ प्रतिभा चौहान ने केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों पर चर्चा की। बजट चर्चा ने छात्राओं को स्वास्थ्य,महिला भागीदारी, स्टार्टअप और कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित योजनाओं पर बहुमूल्य जानकारी हासिल करने में मदद की। महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों, छात्राओं और अभाविप के सदस्यों को केंद्रीय बजट 2024 की बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई। अभाविप अवध प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक मुस्कान उपाध्याय ने स्पेशल चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, अभाविप लखनऊ पश्चिम जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, अभाविप नवयुग कन्या महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News