Lucknow News: महिला दरोगा को बनाया बंधक, छेड़छाड़ का केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव

Lucknow News: बीबीडी कोतवाली में तैनात महिला दरोगा को परेशान कर रहे थे। बदमाशों ने महिला दरोगा को गेट खटखटा कर बाहर बुलाया और उसके बाद दबाव बनाते हुए उन्हें कार में बैठा लिया।

Report :  Network
Update:2024-09-17 10:59 IST

Lucknow News (Pic:Social Media)

Lucknow News: राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शोहदों ने एक महिला दारोगा को ही साथियों के साथ मिल कर बंधक बना लिया। शोहदे छेड़छाड़ के मुकदमे में महिला दारोगा पर सुलह का दबाव बना रहे थे। बीबीडी कोतवाली में तैनात महिला दरोगा को परेशान कर रहे थे। बदमाशों ने महिला दरोगा को गेट खटखटा कर बाहर बुलाया और उसके बाद दबाव बनाते हुए उन्हें कार में बैठा लिया।

यह मामला 11 सितंबर का बताया जा रहा है। उसी दिन रात को बदमाशों ने महिला दरोगा को पहले घर के बाहर बुलाया और जबरदस्ती कार में बैठाकर साथ ले गए। दो लोगों ने महिला दरोगा से केस वापस लेने की धमकी दी। जब महिला दरोगा ने अपने भाई और डायल-112 पर इसकी जानकारी दी तो बदमाश छोड़ कर भाग गए। पीड़िता को हंडिया का अंशुमान फोन कर परेशान करता था। महिला दरोगा ने बीबीडी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

कुम्हारनपुरवा की रहने वाली महिला दरोगा के अनुसार प्रयागराज के हंडिया का रहने वाला अंशुमान पाण्डेय काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। उसका पीछा करने के साथ ही नम्बर बदल कर बार-बार फोन करता था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने 13 अगस्त को महिला थाने में अंशुमान पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। दरोगा के एफआईआर दर्ज कराने से अंशुमान गुस्सा गया। वह महिला दरोगा पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब महिला दरोगा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने फोन धमकी दी।

पीड़िता के अुनसार 11 सितंबर की रात को करीब 12 बजे घर का गेट खटखटाया गया तो दरोगा बाहर निकली तो देखा की दो लोग वहां खड़े थे। उन्होंने मुझे कहा कि आपके खिलाफ एक नोटिस आया है। युवकों की बात सुनने के बाद दरोगा घर में वापस जाने लगी तो उन्हें पकड़ लिया और कार में बैठा कर भाग निकले।

Tags:    

Similar News